Page Loader
सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिली, बोले- मैं अब बिलकुल ठीक हूं

सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिली, बोले- मैं अब बिलकुल ठीक हूं

Jan 07, 2021
11:57 am

क्या है खबर?

गुरुवार को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली अब स्वस्थ हैं और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले उन्हें बीते 2 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें कोलकाता स्थित वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद गांगुली ने अपने प्रसंशकों का आभार व्यक्त किया है। आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

बयान

मैं बिलकुल ठीक महसूस कर रहा हूं- गांगुली

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांगुली ने डॉक्टरों को शुक्रिया कहा और बताया कि वह अब फिट हैं। उन्होंने कहा, "सबसे पहले, मैं सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। विशेष रूप से वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टरों को आभार, जिन्होंने मेरा ख्याल रखा। मैं बिलकुल ठीक महसूस कर रहा हूं।" बता दें कि शनिवार को अस्पताल में भर्ती हुए गांगुली की अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई थी और अब घर पर उनकी देखभाल की जाएगी।

ट्विटर पोस्ट

ANI ने दी जानकारी

जानकारी

बुधवार को ही डिस्चार्ज होने वाले थी गांगुली

गांगुली को बुधवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन उन्होंने एक दिन और यहां रहने का फैसला किया था। वुडलैंड अस्पताल की CEO डॉ रूपाली बसु ने बुधवार को बताया था, "गांगुली पूरी तरह से ठीक हैं। वह ठीक से सो रहे हैं और खाना खा रहे हैं। वह एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं। इसलिए अब वह कल घर जाएंगे। यह उनका निजी फैसला है।"

बयान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की थी गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जब पता चला था कि गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। तो उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। BCCI सचिव जय शाह भी गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

सौरव गांगुली

हाल ही में दिल्ली में देखे गए थे गांगुली

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम, जिसे पहले फिरोजशाह कोटला के नाम से जाना जाता था, में स्वर्गीय अरुण जेटली की मूर्ति की स्थापना के लिए हाल ही में गांगुली दिल्ली में देखे गए थे। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के पूर्व चीफ और पूर्व वित्त मंत्री जेटली की यह 68वीं जयंती थी। इससे पहले 24 दिसंबर को अहमदाबाद में BCCI की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए भी वह मौजूद थे।