NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
    खेलकूद

    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 02, 2021, 02:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

    भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर कोलकाता से आ रही है। पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक गांगुली को दिल का दौरा पड़ने के चलते भर्ती कराया गया है। फिलहाल गांगुली की हालत स्थिर बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

    बीती रात से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे गांगुली- सूत्र

    इंडियन एक्सप्रेस ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से लिखा कि गांगुली बीती रात से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, उन्होंने शनिवार के अपने कार्यक्रम को जारी रखने का निर्णय लिया और अचानक उन्हें चक्कर आ गया। शुरुआत में डॉक्टर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि उनके अचानक गिर जाने का कारण क्या था। यह शायद दिल की कुछ समस्या थी।"

    स्थिर है दादा ही हालत- जय शाह

    BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने भी दादा की सेहत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'गांगुली के तेजी से स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने उनके परिवार से बात की है। दादा स्वस्थ हैं और इलाज पर सही प्रतिक्रिया दे रहे हैं।'

    गांगुली को है एंजियोप्लास्टी की जरूरत

    तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली को एंजियोप्लास्टी की जरूरत है और इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि जिम में एक्सरसाइज करते समय आज सुबह ही गांगुली को दिक्कत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आज शाम को ही गांगुली की एंजियोप्लास्टी की जाएगी। इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार के मुताबिक आज ही गांगुली को छुट्टी मिल सकती है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, "जानकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। कामना है कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं। उनके और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।"

    हाल ही में दिल्ली में देखे गए थे गांगुली

    दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम जिसे पहले फिरोजशाह कोटला के नाम से जाना जाता था में स्वर्गीय अरुण जेटली की मूर्ति की स्थापना के लिए हाल ही में गांगुली दिल्ली में देखे गए थे। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के पूर्व चीफ और पूर्व वित्त मंत्री जेटली की यह 68वीं जयंती थी। इससे पहले 24 दिसंबर को अहमदाबाद में BCCI की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए भी वह मौजूद थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली
    भारतीय क्रिकेट टीम

    BCCI

    क्या ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेटर्स ने तोड़ा बॉयो-बबल? जांच कर रही है BCCI रोहित शर्मा
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, दो खिलाड़ी करेंगे डेब्यू क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के चेयरमैन बनेंगे चेतन शर्मा, तीन चयनकर्ताओं का हुआ चुनाव क्रिकेट समाचार
    आठ टीमों के साथ ही होगा अगला IPL, 2022 में आएगी नई टीम- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: तीसरे टेस्ट से पहले बोले वॉर्नर, कहा- 100 प्रतिशत फिट होने पर संदेह डेविड वार्नर
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे भुवनेश्वर और रैना, उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल सुरेश रैना
    2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं ये पांच भारतीय क्रिकेटर्स भारतीय क्रिकेट टीम
    PCB ने घोषित किए 2020 के अवार्ड्स, बाबर बने साल के 'मोस्ट वैल्यूएबल क्रिकेटर' पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    सौरव गांगुली

    BCCI मीटिंग से पहले हुआ मैच, जय शाह की टीम ने गांगुली की टीम को हराया क्रिकेट समाचार
    पंत और साहा वर्तमान समय में देश के दो बेस्ट विकेटकीपर हैं- सौरव गांगुली रिद्धिमान साहा
    चार टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 के लिए भारत का दौरा करेगी इंग्लैंड- सौरव गांगुली इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिट होंगे रिद्धिमान साहा- गांगुली रिद्धिमान साहा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    हार्दिक पांड्या के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी घड़ियां हार्दिक पांड्या
    साल के पहले ही दिन उमेश के घर आई खुशखबरी, पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: नटराजन ने ली उमेश की जगह, अंतिम दो मैचों में रोहित होंगे उप-कप्तान रोहित शर्मा
    साल 2020 में ये पांच टेस्ट क्रिकेट मैच रहे सबसे यादगार क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023