Page Loader
IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
शुभमन गिल ने इस संस्करण कमाल का प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

May 31, 2025
04:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन चर्चा में रहा। युवा स्टार बल्लेबाज के रूप में पहचान बना चुके गिल ने इस संस्करण में कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। उन्होंने बल्ले से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने के साथ-साथ कई अहम मुकाबलों में शानदार पारियां खेलीं। हालांकि, वह अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंच पाए। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

रन

GT के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे गिल

इस संस्करण गिल ने 15 मुकाबले खेले। इसकी 15 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 50 की उम्दा औसत और 155.87 की स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93* रन रहा। GT के लिए गिल से ज्यादा रन सिर्फ उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन ने बनाए। सुदर्शन के बल्ले से IPL 2025 में 15 पारियों में 156.17 की स्ट्राइक रेट और 54.21 की औसत से 759 रन निकले।

कप्तान

गिल की कप्तानी में ऐसा रहा GT का प्रदर्शन 

गिल की कप्तानी में इस संस्करण के पहले मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार 4 मैच जीतते हुए जबरदस्त वापसी की। वह लीग चरण के 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि 5 में उसे हार मिली। एलिमिनेटर में GT को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। टीम ने लीग चरण के समापन पर 18 अंक (+0.254) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

टी-20

गिल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 5,000 रन 

IPL 2025 के 60वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ गिल ने 93* रनों की पारी खेली थी। उस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट करियर में 5,000 रन भी पूरे किए थे। उन्होंने 157वें मैच की 154वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने अब तक 160 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 157 पारियों में 37.93 की औसत और 138.89 की स्ट्राइक रेट से 5,121 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं।

करियर

ऐसा रहा है गिल का IPL करियर

गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 118 मैच खेले हैं, जिसकी 115 पारियों में 39.44 की औसत और 138.71 की स्ट्राइक रेट से 3,866 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं। इस बीच सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है। वह इस लीग में अब तक 119 छक्के और 374 चौके भी जड़ चुके हैं।