Loading...
SENA देशों में शुभमन गिल को बदलनी होगी तकनीक, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया अहम बयान
शुभमन गिल को SENA देशों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा (फाइल तस्वीर)

SENA देशों में शुभमन गिल को बदलनी होगी तकनीक, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया अहम बयान

Nov 10, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड दौरे पर कप्तान शुभमन गिल की शुरुआत अब तक अच्छी नहीं रही है। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 56 गेंदों पर 37 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान पहली बार अपने करियर में गोल्डन डक (पहली गेंद) पर आउट हुए थे। पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक का मानना है कि गिल को SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों की परिस्थितियों में सफल होने के लिए अपनी तकनीक में बदलाव करना होगा।

बयान

कार्तिक ने क्या कहा? 

कार्तिक ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि गिल को परिस्थितियों के अनुसार अपनी तकनीक में बदलाव करना होगा।

उन्हें अपने फुटवर्क पर काम करने के साथ हाथों को थोड़ा नरम रखना सीखना होगा। कार्तिक ने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में ये खूबियां दिखती हैं।

उन्होंने कहा कि नई गेंद और लंबे कद के तेज गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होता, इसलिए गिल को सुधार करना होगा।

बात

गिल को लेकर रायडू ने कही ये बात 

इसी चर्चा के दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बताया कि 2019 में न्यूजीलैंड के अपने पहले दौरे के बाद से गिल की बल्लेबाजी में काफी बदलाव आया है।

रायुडू ने कहा कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती दिखी है और मेजबान टीम पर पूरी तरह हावी नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि 2019 में गिल आक्रामक अंदाज में खेलते थे और गेंद पर कड़े हाथों से प्रहार करते थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

गिल अब मैच विनर बन चुके हैं- रायडू 

रायडू ने आगे कहा कि अब वह एक बेहतरीन मैच विनर बन चुके हैं और उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है। रायुडू के मुताबिक, मौजूदा दौरे पर पिच की उछाल नहीं, बल्कि उसकी गति में असमानता गिल के लिए चुनौती रही है।

ADVERTISEMENT