शुभमन गिल ने की धाेनी और युवराज के इस रिकॉर्ड की बराबरी, जानिए क्या किया
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' से पुरस्कार से नवाजा गया। यह वनडे में उनका 7वां 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार था। इस तरह उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार रहा गिल का प्रदर्शन
गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 167 की औसत से 334 रन अपने नाम किए।
उन्होंने पहले मैच में शानदार 110 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 233 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली।
उनकी इन परियों की मदद से भारतीय टीम को सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने में मदद मिली।
हालांकि, सीरीज के तीसरे वनडे में वह महज एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
बराबरी
गिल ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी
क्रिकबज के अनुसार, गिल को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के 7 पुरस्कार 2022 के बाद से मिले हैं, जबकि इस अवधि में किसी भी अन्य भारतीय खिलाड़ी ने 3 से अधिक पुरस्कार नहीं जीते हैं।
अब वह भारतीय खिलाड़ियों में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार जीतने के मामले में धोनी, युवराज और सौरव गांगुली के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
सूची में विराट कोहली (11) दूसरे और पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर (15) पहले पायदान पर हैं।
सफलता
वेस्टइंडीज ने खुद को क्लीन स्वीप से बचाया
वेस्टइंडीज ने अंतिम वनडे मैच जीतकर भारत को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया।
कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रनों की पारी ने मेहमान टीम को वनडे में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने में मदद की, जबकि भारत ने 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे।
केएल राहुल (129*) और रोहित शर्मा (92) की पारियों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन होप की बेहतरीन पारी ने वेस्टइंडीज को जीत दिला दी।