NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को मिला पॉली उमरीगर पुरस्कार, जानिए BCCI पुरस्कारों की सूची
    अगली खबर
    शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को मिला पॉली उमरीगर पुरस्कार, जानिए BCCI पुरस्कारों की सूची
    बुमराह को भी मिला पॉली उमरीगर (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को मिला पॉली उमरीगर पुरस्कार, जानिए BCCI पुरस्कारों की सूची

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 23, 2024
    09:03 pm

    क्या है खबर?

    मंगलवार (24 जनवरी) को हैदराबाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की।

    शुभमन गिल को 2022-23 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर' चुना गया, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार मिला।

    महिला वर्ग में 2022-23 के लिए ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर' चुना गया।

    इनके अलावा भी कई पुरस्कार दिए गए। आइए BCCI द्वारा दिए प्रमुख पुरस्कारों की सूची पर एक नजर डालते हैं।

    जानकारी

    इन खिलाड़ियों को भी मिला पॉली उमरीगर 

    गिल के साथ-साथ BCCI ने 2019-20 के लिए मोहम्मद शमी, 2020-21 के लिए रविचंद्रन अश्विन और 2021- 22 के लिए जसप्रीत बुमराह को भी पॉली उमरीगर से सम्मानित किया है।

    शास्त्री

    रवि शास्त्री और फारूक इंजीनियर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट

    पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कोच रहे रवि शास्त्री को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया। वह भारत के 1983 के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं।

    शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

    उनके साथ-साथ फारूक इंजीनियर को भी लाइफटाइम अचीवमेंट समान दिया गया। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इंजीनियर ने भारत के लिए 46 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले थे।

    पुरस्कार

    दीप्ति और मंधाना बनीं 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर' 

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 2019-20 और 2022-23 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर' चुना गया।

    उनके साथ भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना को 2020-21 और 2021-22 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर' का सम्मान मिला।

    इनके अलावा अमनजोत कौर को 2022-23 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण' पुरस्कार मिला। उनके साथ-साथ प्रिया पुनिया (2019-20), शफाली वर्मा (2020-21) और सब्बिनेनी मेघना (2021-22) को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

    पदार्पण

    इन खिलाड़ियों को मिला 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण' पुरस्कार

    मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22) और यशस्वी जायसवाल (2022-23) को 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण' पुरस्कार मिला।

    मयंक ने अपने पदार्पण टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 और 42 रन के स्कोर किए थे।

    अक्षर ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कुल 7 विकेट चटकाए थे।

    अय्यर ने अपने पदार्पण टेस्ट (बनाम न्यूजीलैंड) में 105 और 65 रन बनाए थे।

    जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में 171 रन की पारी खेली थी।

    लाला अमरनाथ अवॉर्ड 

    लाला अमरनाथ पुरस्कार

    2019-20 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: बाबा अपराजित (तमिलनाडु)

    2020-21 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)

    2021-22 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: ऋषि धवन (हिमाचल प्रदेश)

    2022-23 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता: रियान पराग (असम)

    2019-20 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: एमबी मुरसिंघ (त्रिपुरा)

    2021-22 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: शम्स मुलानी (मुंबई)

    2022-23 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर- रणजी ट्रॉफी: सारांश जैन (मध्य प्रदेश)

    पुरस्कार

    माधवराव सिंधिया पुरस्कार 

    रणजी ट्रॉफी 2019-20 में सबसे ज्यादा विकेट: जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र)

    रणजी ट्रॉफी 2021-22 में सबसे ज्यादा विकेट: शम्स मुलानी (मुंबई)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23 में सबसे ज्यादा विकेट: जलज सक्सेना (केरल)

    रणजी ट्रॉफी 2019-20 में सबसे ज्यादा रन: राहुल दलाल (अरुणाचल प्रदेश)

    रणजी ट्रॉफी 2021-22 में सबसे ज्यादा रन: सरफराज खान (मुंबई)

    रणजी ट्रॉफी 2022-23 में सबसे ज्यादा रन: मयंक अग्रवाल (कर्नाटक)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    शुभमन गिल
    जसप्रीत बुमराह
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    BCCI

    घुटने की चोट के कारण वनडे कप से बाहर हुए पृथ्वी शॉ, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन पृथ्वी शॉ
    एशिया कप 2023: PCB ने जय शाह को उद्घाटन मैच के लिए पाकिस्तान आमंत्रित किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    केएल राहुल हुए पूरी तरह फिट, NCA से औपचारिक मंजूरी का इंतजार केएल राहुल
    विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की मांग खारिज  भारतीय क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल

    वनडे विश्व कप 2023: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023 में शुभमन गिल का बल्ला रहा है खामोश, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने भारतीय जमीं पर पूरे किए 1,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    जसप्रीत बुमराह

    जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा नहीं लगे कि वह अभ्यास से कभी दूर थे- सितांशु कोटक भारतीय क्रिकेट टीम
    आयरलैंड बनाम भारत: जसप्रीत बुमराह बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट
    जसप्रीत बुमराह पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए खड़ी कर सकते हैं परेशानी, जानिए उनका प्रदर्शन  एशिया कप क्रिकेट
    आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी से बेहतर बताया एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    चौथा टी-20: ग्लेन फिलिप्स ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: हरियाणा, बड़ौदा और हैदराबाद की ठोस शुरुआत, ऐसा रहा पहले दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: 5वें टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: हिमांशु राणा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया, जानिए  आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025