NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: शिवम दुबे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: शिवम दुबे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    शिवम दुबे ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: शिवम दुबे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 14, 2024
    09:40 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बल्लेबाज शिवम दुबे ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (66) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 8वां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा है।

    इसी तरह यह उनका MI के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत CSK की टीम मैच में 206/4 का स्कोर बनाने में सफल रही।

    पारी

    कैसी रही दुबे की पारी और साझेदारी?

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK को 60 रन के स्कोर पर रचिन रविंद्र (21) के रूप में दूसरा झटका लगा था।

    उसके बाद दुबे बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी और महज 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

    उन्होंने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (69) के साथ 90 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    वह 38 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उपलब्धि

    दुबे ने पूरे किए 150 छक्के और 2,500 टी-20 रन

    इस पारी के दौरान 50वां रन बनाते ही दुबे ने टी-20 क्रिकेट में अपने 2,500 रन पूरे कर लिए। अब उनके 2,516 रन हो गए हैं।

    उन्होंने 128वें टी-20 मैच की 113वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है।

    उन्होंने पारी का दूसरा छक्का लगाते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 150 छक्के भी पूरे कर लिए और दूसरा चौका लगाकर टी-20 क्रिकेट में 150 चौके भी पूरे किए। अब उनके 156 चौके हो गए हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है दुबे का IPL करियर

    दुबे ने 2019 में CSK के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह 56 मैचों की 52 पारियों में 31.43 की औसत और 145.05 की स्ट्राइक रेट से 1,320 रन बना चुके हैं।

    उन्होंने अपने करियर में 8 अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतक स्कोर 95 रन का रहा है। वह इस लीग में 77 चौके और 85 छक्के जड़ चुके हैं।

    वह CSK से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भी खेल चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    शिवम दुबे
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: शिखर धवन का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े शिखर धवन
    IPL 2024: जोस बटलर का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े जोस बटलर
    IPL में PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL इतिहास में सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर हासिल की गई जीतों पर एक नजर मुंबई इंडियंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: DC बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऋषभ पंत का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    शिवम दुबे

    IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे शिवम दुबे, मिले चार करोड़ रुपये IPL नीलामी
    RCB बनाम CSK: शिवम दूबे ने 25 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    KKR बनाम CSK: शिवम दूबे ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: सूर्यकुमार को NCA ने किया फिट घोषित, 7 अप्रैल को खेल सकते हैं मुकाबला- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: डेविड वार्नर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025