NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शिखर धवन को वनडे टीम से किया गया बाहर, जानिए 2022 में उनके आंकड़े
    अगली खबर
    शिखर धवन को वनडे टीम से किया गया बाहर, जानिए 2022 में उनके आंकड़े
    शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है (तस्वीर:टि्वटर/@ICC)

    शिखर धवन को वनडे टीम से किया गया बाहर, जानिए 2022 में उनके आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 28, 2022
    01:03 pm

    क्या है खबर?

    शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में वो भारतीय टीम के कप्तान थे।

    2022 में श्रेयस अय्यर के बाद धवन वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    पूरे साल उन पर भरोसा जताया गया और आखिरी में अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। 2023 के वनडे विश्व कप से पहले उनके लिए ये बड़ा झटका है।

    आईए उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    शिखर धवन

    2022 में कैसा रहा है धवन का प्रदर्शन?

    धवन ने इस साल 34.40 की औसत से 22 वनडे में 688 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से शतक तो एक भी नहीं निकला, लेकिन उन्होंने छह अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

    इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74.21 का रहा है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा है।

    उन्होंने इस साल कुल 79 चौके और सात छक्के भी लगाए हैं।

    2022 में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत से ज्यादा रन धवन ने बनाए हैं।

    स्ट्राइक रेट

    2021 में भी शानदार रहा था धवन का प्रदर्शन

    साल 2021 में भी शिखर का वनडे में कमाल का प्रदर्शन रहा था।

    उन्होंने 6 मैच में 59.40 की शानदार औसत से 297 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 91.95 का रहा था।

    हालांकि, पिछले साल भी उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया था। उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 रन था।

    2021 में धवन ने 36 चौके और 3 छक्के लगाए थे। धवन ने आखिरी वनडे शतक 2019 में लगाया था।

    टेस्ट

    शिखर को एक भी टी-20 मैच में मौका नहीं मिला

    धवन को 2022 में एक भी टी-20 मैच में मौका नहीं मिला है।

    उन्होंने 2021 में चार टी-20 मैच खेले थे और 22.50 की औसत से 90 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन था।

    टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने आखिरी मुकाबला 2018 में खेला था।

    धवन की उम्र 37 साल हो गई है। ऐसे में अब उन्हें भारतीय टीम में मौका कब मिलता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

    वनडे

    धवन का ओवरऑल रिकॉर्ड

    शिखर ने भारत के लिए 167 वनडे में 44.11 की औसत से 6,793 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं।

    टी-20 में उन्होंने 68 मैच में 27.92 की औसत से 1759 रन बनाए हैं। टी-20 में उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।

    टेस्ट में धवन ने 34 मैच में 2315 रन बनाए हैं। उनका औसत 40.16 का रहा है। उन्होंने इस दौरान सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिखर धवन
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    शिखर धवन

    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन क्रिकेट समाचार
    IPL: 6,000 रन पूरे करने के करीब हैं शिखर धवन, जानें उनके अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में CSK के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धवन, जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    रॉबिन उथप्पा दुबई टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे रॉबिन उथप्पा
    ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, जानिए टीमों की स्थिति विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित, विलियमसन नहीं लेंगे हिस्सा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2022 फाइनल: पाकिस्तान को मिला 171 रनों का लक्ष्य, राजपक्षे ने लगाया शानदार अर्धशतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2022: फाइनल में पाकिस्तान को हराकर छठी बार चैंपियन बनी श्रीलंका, बने ये रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2022 में कैसा रहा श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    अब तक 6 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है श्रीलंका, ये हैं खास रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    #BirthdaySpecial: 'सिंह साहब' के जन्मदिन पर जानिये युवराज से 'सिक्सर किंग' बनने की कहानी BCCI
    #Alvida2018: 2018 की वनडे की सर्वश्रेष्ठ टीम, जिसे हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा विराट कोहली
    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की टीम क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025