शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, सोशल मीडिया पर की घोषणा
क्या है खबर?
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोमवार (12 जनवरी) को सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई करने का ऐलान किया है। पोस्ट में साझा तस्वीर में जोड़े के हाथ में सगाई की अंगूठी दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि शिखर और सोफी ने पिछले साल 1 मई को अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। उसके बाद दौनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पोस्ट
धवन ने पोस्ट में क्या लिखा?
धवन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।' बता दें यह धवन की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2012 में किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी। उस शादी से उनके एक बेटा जोरावर और आयशा की पहले की दो बेटियां थीं। हालांकि, 2023 में दोनों का तलाक हो गया।
परिचय
कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी एक सफल आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और प्रबंधन की डिग्री है। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई की है। फिलहाल वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं। ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटोज के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।