NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन
    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन
    खेलकूद

    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन

    लेखन अंकित पसबोला
    March 21, 2022 | 09:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन
    इस बार पंजाब किंग्स से खेलेंगे धवन

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। धवन पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेले थे। वह लीग में फिलहाल दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धवन का अगला बड़ा लक्ष्य IPL में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टी-20 टीम में वापसी करने का होगा। इस बीच उन रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं जिन्हें धवन IPL 2022 में अपने नाम कर सकते हैं।

    अपने 6,000 रन पूरे करना चाहेंगे धवन

    दिल्ली के लिए खेलने के अलावा, धवन IPL में मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एक दशक से अधिक के करियर में धवन ने 192 मैचों में 34.84 की औसत से 5,784 रन बनाए हैं। वह IPL में 6,000 रनों का आंकड़ा छूना चाहेंगे। वह विराट कोहली (6,283) के बाद टूर्नामेंट में यह आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।

    700 चौके लगाने वाला पहले खिलाड़ी बन सकते हैं धवन

    अपने 192 मैचों में धवन ने अब तक 654 चौके लगाए हैं। वह अगले सीजन में 700 चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें धवन सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं और 700 चौकों का आंकड़ा सबसे पहले छू सकते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 63 चौके लगाए थे। दूसरी तरफ धवन ने अब तक 124 छक्के जड़े हैं और वह इस सीजन में ब्रेंडन मैकुलम (130) को पीछे छोड़ सकते हैं।

    धवन बना सकते हैं ये अन्य रिकार्ड्स

    धवन ने अब तक IPL करियर में दो शतक लगाए हैं। वह एक और शतक लगाकर एबी डिविलियर्स (3) की बराबरी कर सकते हैं। बता दें अब तक सिर्फ छह खिलाड़ियों ने लीग में तीन या उससे अधिक शतक लगाए हैं। धवन ने अब तक 44 अर्धशतक लगाए हैं और वह सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय हैं। वह आगामी सीजन में अपने 50 अर्धशतक पूरा करना चाहेंगे। बता दें धवन से ज्यादा अर्धशतक सिर्फ डेविड वॉर्नर (50) ने लगाए हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    धवन IPL के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (तब की किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    शिखर धवन
    पंजाब किंग्स
    IPL रिकॉर्ड्स
    IPL 2022

    क्रिकेट समाचार

    IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे रोहित शर्मा
    जनवरी 2021 से टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है जो रूट का प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड: ब्रैथवेट के संघर्ष से ड्रा पर समाप्त हुआ दूसरा टेस्ट, बने ये रिकार्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2022: क्या हैं लखनऊ की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    शिखर धवन

    IPL में अच्छा प्रदर्शन करके टी-20 विश्व कप टीम में जगह बना सकता हूं- शिखर धवन क्रिकेट समाचार
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज से पहले कई भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: नीलामी में इन 4 भारतीय ओपनर्स के लिए लग सकती है बड़ी बोली इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2022: क्या हैं पंजाब की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: जानें पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान बना सकती है पंजाब किंग्स- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: पंजाब किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL: विराट कोहली के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे विराट कोहली
    IPL 2021 में बन सकते हैं ये अहम रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में हैट्रिक और शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा, जानिए उनके शानदर रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2022: क्या हैं CSK की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: वीजा में देरी के कारण अब तक भारत नहीं आ सके हैं मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: क्या हैं कोलकाता नाइटराइडर्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2022: क्या हैं राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023