Page Loader
विश्वकप क्वालीफायर्स 2023: 7वें वनडे शतक से चूके सीन विलियम्स, नीरदलैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी
सीन ने 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023: 7वें वनडे शतक से चूके सीन विलियम्स, नीरदलैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी

Jun 20, 2023
07:44 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के 5वें मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के सीन विलियम्स ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 58 गेंदों पर 156.90 की स्ट्राइक रेट से 91 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। वह अपने वनडे करियर का 7वां शतक लगाने से चूक गए। यह सीन के वनडे करियर का 34वां अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ 70 गेंदों पर शतक लगाया था।

प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ किया था डेब्यू

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 के पहले मैच में सीन 70 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया था। सीन ने 25 फरवरी 2005 को दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ जोहान्सबर्ग में अपने वनडे डेब्यू किया था। वह जिम्बाब्वे की ओर से वनडे मे छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 151 वनडे की 146 पारियों में 36.34 की औसत और 84.05 की स्ट्राइक रेट से 4579 रन बनाए हैं।