LOADING...
सीन विलियम्स बने जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज 
सीन विलियम्स ने 70 गेंदों में शतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@ZimCricketv)

सीन विलियम्स बने जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

Jun 18, 2023
09:23 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के पहले मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के सीन विलियम्स ने 70 गेंदों पर शतक लगाया। वह 70 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही सीन जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले (गेंद) बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनके वनडे करियर का 5वां शतक है। उनकी स्ट्राइक रेट 82.44 की रही। उन्होंने 33 अर्धशतक भी लगाए हैं।

आंकड़े

चकब्वा ने 73 गेंदों पर लगाया था शतक

जिम्बाब्वे के लिए वनडे में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज रेजिस चकब्वा हैं, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 73 गेंदों में शतक लगाया था। 2019 में सीन ने UAE के खिलाफ 77 गेंदों में शतक लगाया था। 2015 में ब्रेंडन टेलर ने आयरलैंड के खिलाफ 79 गेंदों पर शतक लगाया था। 2022 में सिकंदर रजा ने बांग्लादेश के खिलाफ 81 गेंदों में शतक जमाया था। मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से हराया।