LOADING...
संजू सैमसन ने तोड़ा टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा का यह बड़ा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने तोड़ा टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा का यह बड़ा रिकॉर्ड

Mar 06, 2026
10:48 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी (89) खेली। सैमसन ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के साथ 7 छक्के भी जड़े। इसके साथ ही विश्व कप में उनके कुल 16 छक्के हो गए। उन्होंने एक टी-20 विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (15 छक्के, 2024) को पीछे छोड़ दिया है।

प्रदर्शन

सैमसन की विस्फोटक पारी ने भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की पूरे ओवर खेलकर 246/7 रन ही बना सकी। इससे भारत ने मैच में 7 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सैमसन ने अपनी पारी में 211.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने ईशान किशन (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी थी।

रिकॉर्ड

सैमसन ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

सैमसन ने टी-20 विश्व कप के नॉक-आउट मैच में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। कोहली ने 2016 के संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 89 रन बनाए थे। कुल मिलाकर सैमसन ने 4 मैचों में 77.33 के शानदार औसत और 201.53 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है सैमसन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह अब तक 61 मैचों की 53 पारियों में 27.29 की औसत और 154.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,310 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 111 रन का रहा है। वह एक कैलेंडर वर्ष में 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं।

Advertisement