Loading...
सैंडपेपर विवाद: हेजलवुड ने किया कमिंस का बचाव, कहा- उनकी कप्तानी छिनी तो छोड़ दूंगा टीम
हेजलवुड ने किया कमिंस का बचाव (तस्वीर: एक्स/@ICC)

सैंडपेपर विवाद: हेजलवुड ने किया कमिंस का बचाव, कहा- उनकी कप्तानी छिनी तो छोड़ दूंगा टीम

Nov 21, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में एक बार फिर से चर्चा में आए 'सैंडपेपर गेट' विवाद पर आखिरकार जोश हेजलवुड ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस तेज गेंदबाज ने अपने साथी खिलाड़ी पैट कमिंस का समर्थन किया है और कहा है कि उन्हें बॉल टैम्परिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके साथ-साथ हेजलवुड ने कहा है कि अगर 'सैंडपेपर कांड' को लेकर कमिंस के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो वह टीम छोड़ने के बारे में सोच सकते हैं।

बयान 

मैं कमिंस की हर बात का समर्थन करता हूं- हेजलवुड 

हेजलवुड ने न्यूज कॉर्प से कहा, "ऐसा लगता है कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग लोगों की तरफ से एक साथ काफी दबाव डाला गया है। मैं पैट का पक्ष लेता हूं और उन्होंने पिछले हफ्ते अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा, उसका भी समर्थन करता हूं। साथ ही पिछले 5-6 सालों में, खासकर कप्तान के तौर पर उन्होंने जो कुछ भी किया है, मैं उसका भी समर्थन करता हूं।"

बयान 

कमिंस के लिए टीम छोड़ने के लिए भी सोच सकते हैं हेजलवुड 

हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की संस्कृति बदलने का श्रेय कमिंस को दिया। उन्होंने कहा, "वह एक बेहतरीन लीडर हैं। अगर आप टीम के हर सदस्य से पूछें, तो आपको यही जवाब मिलेगा।"

जब उनसे पूछा गया कि अगर कमिंस को कप्तानी से हटा दिया जाए तो क्या वह टीम छोड़ देंगे, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा फैसला लेने के लिए मुझे खुद उस स्थिति में होना पड़ेगा, लेकिन इस बारे में सोचना तो पड़ेगा ही।"

ADVERTISEMENT

बयान 

सैंडपेपर के इस्तेमाल का मुझे नहीं था पता- हेजलवुड  

हेजलवुड ने कहा कि केप टाउन टेस्ट के ठीक बाद हमारा इंटरव्यू लिया गया था। उसमें मैंने जो भी बात कही थी, मैं उस पर कायम हूं।

हेजलवुड ने आगे कहा, "क्या सैंडपेपर से गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की योजना में मेरी कोई भूमिका थी? और क्या मुझे पता था कि मैदान पर सैंडपेपर या किसी बाहरी चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है? जवाब है- नहीं। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि ये दो बातें सबसे महत्वपूर्ण हैं।"

ADVERTISEMENT

विवाद 

ख्वाजा की किताब के बाद से फिर से चर्चा में आया है विवाद

हाल ही में ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी।

इसके बाद मौजूदा कप्तान कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन आरोपों को सरासर गलत बताया था।

इसके बाद डेविड वार्नर ने विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमिंस के रुख पर सवाल उठाए थे।

इसी क्रम में केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर का इस्तेमाल करने वाले बैनक्रॉफ्ट ने भी कमिंस की आलोचना और ख्वाजा का समर्थन किया था।

ADVERTISEMENT