NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सैम कर्रन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा
    अगली खबर
    सैम कर्रन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा
    IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेले थे सैम कर्रन (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    सैम कर्रन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 23, 2022
    03:29 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने खरीदा है। दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले कर्रन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। वह पहले भी पंजाब का हिस्सा रह चुके हैं।

    इसके साथ ही कर्रन IPL इतिहास की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    वह IPL 2022 में चोट के कारण नहीं खेल सके थे।

    रिकॉर्ड

    IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कर्रन

    नीलामी में अब तक किसी भी खिलाड़ी को कर्रन जितने पैसे नहीं मिले हैं। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

    कैमरून ग्रीन फिलहाल दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हे इसी नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

    इन दोनों ने क्रिस मॉरिस के रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    2019

    2019 में पंजाब से खेल चुके हैं कर्रन

    यह दूसरा मौका है, जब वह पंजाब किंग्स से खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने IPL में अपना पदार्पण 2019 में पंजाब के साथ ही किया था। उस सीजन में उन्हें नौ मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी में 10 विकेट लिए थे। वह बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके थे और पूरे सीजन में उन्होंने 95 रन बनाए थे।

    अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने साथ जोड़ लिया था।

    IPL करियर

    कर्रन का IPL करियर

    अब तक तीन सीजन में शिरकत करने वाले कर्रन ने IPL में अब तक 32 मैच खेले हैं, जिसमें बल्ले से उन्होंने लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 31.09 की औसत से 32 विकेट लिए हैं, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है।

    कर्रन अब तक कुल 145 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1,731 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 149 विकेट लिए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय करियर

    कर्रन का अंतरराष्ट्रीय करियर

    कर्रन के अब 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 21.75 की औसत और 7.71 की इकॉनमी रेट से 41 विकेट हो गए हैं। इस बीच एक फाइव विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

    टी-20 विश्व कप 2022 में कर्रन ने छह मैचों में 11.38 की औसत और 6.52 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। वह एक संस्करण में इंग्लैंड से सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी आयोजित- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    IPL: मुंबईं इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ जोड़ा, RCB से किया ट्रेड जेसन बेहरेनडॉर्फ
    IPL: लॉकी फर्ग्यूसन और रहमानुल्ला गुरबाज को KKR ने ट्रेड करके अपने साथ शामिल किया क्रिकेट समाचार
    सैम बिलिंग्स अगले साल IPL में नहीं लेंगे हिस्सा, खुद बताया कारण सैम बिलिंग्स

    IPL 2023

    IPL 2023: जो रूट मिनी नीलामी में हो सकते हैं शामिल- रिपोर्ट जो रूट
    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में जोड़ा गया 'इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में नया नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL: 6,000 रन पूरे करने के करीब हैं शिखर धवन, जानें उनके अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले गेंदबाजी, पंजाब का अहम खिलाड़ी हुआ बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम SRH: चौथे सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025