LOADING...
विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी साक्षी मलिक, प्रधानमंत्री मोदी से न्याय दिलाने की मांग की
विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी साक्षी मलिक (तस्वीर: एक्स/@Phogat_Vinesh)

विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी साक्षी मलिक, प्रधानमंत्री मोदी से न्याय दिलाने की मांग की

May 12, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल, फोगाट को WFI ने एक 'कारण बताओ नोटिस' जारी करते हुए नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया था। अब इस विवाद में फोगाट को ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक का समर्थन मिला है। साक्षी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोगाट को न्याय दिलाने की मांग की।

साक्षी 

विनेश के समर्थन में उतरी साक्षी मलिक 

मलिक ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं कई उदाहरण दे सकती हूं जहां दूसरे देशों के स्पोर्ट्स फेडरेशन एथलीटों के लिए सब कुछ आसान बनाने की कोशिश करते हैं ताकि महिलाएं मां बनने के बाद भी देश के लिए खेल सकें। हमारे फेडरेशन ने ऐसे नियम बनाए ताकि विनेश फोगाट वापसी न कर सकें। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री और WFI से अनुरोध करती हूं कि विनेश की ट्रायल ली जाए।'

मामला 

क्या है पूरा मामला?

फोगाट ने पिछले साल संन्यास से वापस लौटने का फैसला किया था। वह कुश्ती में वापसी करना चाहती थीं, लेकिन WFI ने उनके खिलाफ नियमों और पात्रता को लेकर सवाल उठाए। WFI ने फोगाट पर संन्यास के बाद नियमों का पालन न करने, घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलने और डोप टेस्ट नहीं देने के आरोप लगाए हैं। WFI का कहना है कि चयन नियम पूरे न होने के कारण उन्हें ट्रायल में हिस्सा नहीं दिया गया।

Advertisement