NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम CSK: संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 IPL रन बनाने वाले भारतीय बने गायकवाड़
    खेलकूद

    SRH बनाम CSK: संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 IPL रन बनाने वाले भारतीय बने गायकवाड़

    SRH बनाम CSK: संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 IPL रन बनाने वाले भारतीय बने गायकवाड़
    लेखन Neeraj Pandey
    May 01, 2022, 07:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    SRH बनाम CSK: संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 IPL रन बनाने वाले भारतीय बने गायकवाड़
    तस्वीर- iplt20.com

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने इतिहास बना दिया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलते हुए यह कारनामा किया है। SRH के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले गायकवाड़ को लीग में 1,000 रन पूरे करने के लिए केवल 23 रनों की जरूरत थी।

    रुतुराज ने की सचिन की बराबरी

    IPL में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने 31 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, अब गायकवाड़ ने सचिन की बराबरी कर ली है। लीग में सबसे तेज 1,000 रन बनाने के रिकॉर्ड की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है जिन्होंने केवल 21 पारियों में ही अपने 1,000 रन पूरे कर लिए थे। सबसे तेज 1,000 रन की टॉप-10 लिस्ट में केवल दो ही भारतीय हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    इस मैच को छोड़ दें तो रुतुराज ने इस सीजन आठ मैचों में केवल 131 रन ही बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था और सीजन की अपनी सर्वोच्च 73 रनों की पारी खेली थी।

    एक रन से शतक से चूक गए रुतुराज

    रुतुराज ने धीमी शुरुआत की थी और पहली 18 गेंदों में केवल 18 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने रन बनाने की गति को थोड़ा बढ़ाया और 33 गेंदों में इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया था। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने और तेजी से रन बनाए, लेकिन अपना दूसरा शतक बनाने से केवल एक रन से चूक गए। उन्होंने 57 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल रहे।

    पिछले सीजन औरेंज कैप विजेता रहे थे गायकवाड़

    गायकवाड़ ने पिछले सीजन अदभुत प्रदर्शन किया था और 16 मैचों में 635 रन बनाए थे। पिछले सीजन 45 की औसत और 136 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाने वाले गायकवाड़ औरेंज कैप विजेता रहे थे। उन्होंने पिछले सीजन एक शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। 2020 में अपना डेब्यू करने वाले गायकवाड़ ने डेब्यू सीजन का अंत लगातार तीन अर्धशतक लगाते हुए किया था। उन्होंने उस सीजन छह मैचों में 204 रन बनाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    रुतुराज गायकवाड़

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    रुतुराज गायकवाड़

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रुतुराज गायकवाड़ हुए चोटिल, पूरी टी-20 सीरीज से बाहर- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: रुतुराज गायकवाड़ ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म लगातार जारी घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी 2022: रुतुराज गायकवाड़ ने फिर जड़ा शतक, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स विजय हजारे ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी: सेमीफाइनल में असम को हराकर महाराष्ट्र ने फाइनल में किया प्रवेश विजय हजारे ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023