NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम RCB: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का छठा शतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए
    अगली खबर
    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का छठा शतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए
    जोस बटलर ने खेली शतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR बनाम RCB: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का छठा शतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 06, 2024
    11:07 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (100*) खेली।

    यह उनके IPL करियर का छठा और इस सीजन का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 58 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत RR की टीम बड़ी आसानी से मैच अपनी ओर मोड़ लिया।

    आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही बटलर की पारी और साझेदारी?

    184 रन का लक्ष्य लेकर उतरी RR की टीम को खाता खुलने से पहले यशस्वी जायसवाल (0) के रूप में पहला झटका लग गया था।

    उसके बाद बटलर ने कप्तान संजू सैमसन (69) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 88 गेंदों में 148 रन की शतकीय साझेदारी निभाई।

    सैमसन के आउट होने के बाद बटलर ने शतक पूरा किया। वह अपनी पारी में 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रिकॉर्ड

    100 IPL मैच खेलने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं बटलर

    बटलर का यह 100वां IPL मैच रहा है। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल 63वें खिलाड़ी हैं।

    साल 2018 में RR की टीम का हिस्सा बनने से पहले बटलर मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाईजी का हिस्सा थे। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2016 में खेला था।

    उन्होंने RR के लिए 76 मैचों में 40.76 की औसत और 147.38 की स्ट्राइक रेट से 2,831 रन बनाए हैं। वह RR के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उपलब्धि

    100वें IPL मैच में शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं बटलर

    बटलर अपने 100वें IPL मैच में शतक जड़ने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं।

    उनसे पहले केएल राहुल ने 2022 में अपने 100वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ नाबाद 103 रन की पारी खेली थी।

    हालांकि, बटलर अपने 100वें मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

    इन दोनों से पहले 100वें मैच में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस (86) के नाम दर्ज था।

    रिकॉर्ड

    RR के लिए सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार

    बटलर को इस मैच जिताऊ शतकीय पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार भी दिया गया।

    इसके साथ ही वह RR के लिए सर्वाधिक 11 बार यह पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्हाेंने 10 बार यह कारनामा किया था।

    इस सूची में RR के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान, शेन वॉट्सन और सैमसन (9-9) तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

    करियर

    कैसा रहा है बटलर का IPL करियर?

    बटलर ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 100 मैचों की 99 पारियों में करीब 38 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 3,358 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 शतक के अलावा 19 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है।

    उन्होंने अपने करियर में MI के लिए 24 मुकाबलों में 25.09 की औसत से 527 रन बनाए हैं।

    टी-20

    कैसा रहा है बटलर का टी-20 करियर?

    बटलर का टी-20 करियर भी शानदार रहा है। वह अब तक 407 मैचों की 384 पारियों में 34.71 की औसत और 144.59 की स्ट्राइक रेट से 11,281 रन बना चुके हैं।

    इसमें 7 शतक और 80 अर्धशतक शामिल हैं। वह टी-20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से 5वें सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम, ग्लेन मैक्सवेल, रोहित शर्मा और ल्यूक राइट की बराबरी की है। इस प्रारूप में सर्वाधिक शतक क्रिस गेल (22) के नाम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    जोस बटलर
    संजू सैमसन

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: SRH बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में SRH और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  टी-20 क्रिकेट
    IPL: CSK रही है खेल भावना दिखाने में अव्वल, सर्वाधिक बार जीता 'फेयर प्ले' पुरस्कार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: युजवेंद्र चहल हैं हारे हुए मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    जोस बटलर

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 204 रन का लक्ष्य, बटलर-सैमसन और यशस्वी के अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने SRH को 72 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    संजू सैमसन

    GT बनाम RR: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: IPL 2023: LSG के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025