NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: GT ने दर्ज की तीसरी जीत, RR के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: GT ने दर्ज की तीसरी जीत, RR के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    राजस्थान इस सीजन कमाल के फॉर्म में है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: GT ने दर्ज की तीसरी जीत, RR के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 10, 2024
    11:52 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 3 विकेट से हरा दिया।

    यह इस सीजन GT की तीसरी जीत है और RR की पहली हार है।

    जयपूर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों के बाद 196/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में GT ने 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    मुकाबला

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    GT ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। 42 रन पर 2 बल्लेबाज पवेलियन में थे।

    यहां से संजू सैमसन (68) और रियान पराग (76) ने शानदार पारियां खेली और स्कोर 196/3 तक पहुंचाया।

    GT के लिए राशिद खान ने 18 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया।

    जवाब में शुभमन गिल (72) ने GT के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। आखिरी ओवरों में राशिद (24) और राहुल तेवतिया (22) की बल्लेबाजी से मैच पलट गया।

    अर्धशतक

    पराग ने लगाया सीजन का तीसरा अर्धशतक 

    पराग ने मैच में 48 गेंद का सामना किया और 76 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 3 चौके और 5 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 158.33 की रही।

    पराग ने सैमसन के साथ मिलकर 78 गेंद में 130 रन की साझेदारी निभाई।

    यह पराग का इस सीजन तीसरा अर्धशतक है। वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

    उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और 2 बार नाबाद रहते हुए 261 रन बना चुके हैं।

    कप्तानी

    सैमसन ने खेली कप्तानी पारी 

    सैमसन ने 38 गेंदों का सामना किया और 68* रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.95 की रही।

    यह उनके IPL करियर का 23वां और GT के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। सैमसन ने भी IPL 2024 में 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस सीजन उन्होंने 5 मुकाबले खेले हैं और 82.00 की धमाकेदार औसत के साथ 246 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 157.69 की रही है।

    साझेदारी

    पराग-सैमसन के नाम आई ये उपलब्धि 

    सैमसन और पराग ने मैच में 130 रन की साझेदारी निभाई। यह RR के लिए IPL के इतिहास में तीसरे विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    पहले स्थान पर सैमसन और बेन स्टोक्स हैं। दोनों ने साल 2020 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 152* की साझेदारी निभाई थी।

    तीसरे स्थान पर ग्रीम स्मिथ और शेन वॉटसन हैं। दोनों के बीच साल 2008 में 104 रन की साझेदारी हुई थी।

    उपलब्धि

    शुभमन गिल ने पूरे किए IPL में 3,000 रन 

    गिल ने अपनी 72 रन की पारी के दौरान IPL में 3,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 97 मैच की 94 पारियों में यह कारनामा किया है।

    उनसे तेज सिर्फ क्रिस गेल (75 पारी), केएल राहुल (80 पारी) और जोस बटलर (85 पारी) हैं।

    गिल ने विराट कोहली का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह IPL में 3,000 रन बनाने वाले सबसे युवा (24 साल 215 दिन) खिलाड़ी हैं। कोहली ने 26 साल 182 दिन में ये आंकड़ा पार किया था।

    पारी

    गिल ने जड़ा इस सीजन का दूसरा अर्धशतक 

    गिल ने मैच में 44 गेंद का सामना किया और उनके बल्ले से 72 रन निकले। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 163.64 की रही।

    यह इस सीजन उनके बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है। वह अब तक अपने IPL करियर में 20 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    गिल ने IPL 2024 में 6 मुकाबले खेले हैं और 51.00 की शानदार औसत और 151.79 की स्ट्राइक रेट के साथ 255 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    गेंदबाजी

    चहल और कुलदीप सेन की शानदार गेंदबाजी 

    RR को भले ही इस सीजन पहली हार मिली हो, लेकिन कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल ने अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की।

    चहल ने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए और इस स्टार स्पिन गेंदबाज ने विजय शंकर और गिल का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

    सेन ने GT को 3 झटके दिए। उन्होंने साई सुदर्शन (35), मैथ्यू वेड (4) और अभिनव मनोहर (1) को पवेलियन की राह दिखाई।

    अंक तालिका

    छठे स्थान पर पहुंची GT

    GT अपनी तीसरी जीत के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। अब तक उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं। गिल की टीम के अब 6 अंक हो गए हैं।

    RR IPL 2024 में पहला मुकाबला हारी है और अभी भी वह पहले स्थान पर बने हुई हैं। फ्रेंचाइजी ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और उन्हें 4 मैच में जीत मिली है। टीम के 8 अंक हैं।

    दूसरे स्थान पर 6 अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    राजस्थान रॉयल्स
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस 150 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी, जानिए उसके आंकड़े और रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात टाइटंस को पहली बार दी मात IPL 2024
    LSG बनाम GT: क्रुणाल पांड्या ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL में युवराज सिंह के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  युवराज सिंह

    टी-20 क्रिकेट

    IPL: क्रिस गेल की RCB के लिए खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली एक मैदान पर 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    IPL में जैक्स कैलिस के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: संजू सैमसन का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    संजू सैमसन IPL में दूसरे सर्वाधिक बार पारी में 5+ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल ने RR के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR ने रोचक मुकाबले में LSG को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    गुजरात टाइटंस

    IPL में GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को 6 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025