Page Loader
RR बनाम GT: कुलदीप सेन ने IPL में किया अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
कुलदीप सेन ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

RR बनाम GT: कुलदीप सेन ने IPL में किया अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

Apr 10, 2024
11:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनका IPL में दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उन्होंने सटीक लाइन और लेंग्थ के साथ गेंदबाजी करते हुए GT के मध्यक्रम को धराशाही कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी GT ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही सेन की गेंदबाजी?

सेन ने 197 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही GT को 64 रन के कुल स्कोर पर साई सुदर्शन (35) के रूप में न केवल पहला झटका दिया, बल्कि मैच में अपने विकेटों का खाता भी खोला। इसके बाद भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और मैथ्यू वेड (4) और अभिनवन मनोहर (1) को भी पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन खर्च कर ये सफलताएं अपने नाम की।

करियर

कैसा रहा है सेन का IPL करियर?

सेन ने साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 10 मैच में 27.82 की औसत और 9.56 की इकॉनमी से 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इससे पहले उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 3.3 ओवर में 20 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए थे। उन्होंने 193 गेंदें फेंककर 306 रन लुटाए हैं।