NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: अंतिम गेंद पर LSG ने RCB को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: अंतिम गेंद पर LSG ने RCB को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    मार्कस स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: अंतिम गेंद पर LSG ने RCB को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 10, 2023
    11:33 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अंतिम गेंद पर 1 विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।

    जवाब में LSG की टीम ने मार्कस स्टोइनिस (65) और निकोलस पूरन (62) के अर्धशतकों की बदौलत अंकित गेंद पर लक्ष्य हासिल किया।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    RCB से विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक लगाए और पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। अच्छी शुरुआत के बाद डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल (59) ने शतकीय साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में LSG ने 23 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए।

    मुश्किल घड़ी में मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाया। वहीं अंत में पूरन ने जोरदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।

    कोहली 

    विराट कोहली ने लगाया 46वां अर्धशतक

    कोहली ने अपने IPL करियर का 46वां अर्धशतक 35 गेंदों में पूरा किया। IPL 2023 में यह उनका दूसरा अर्धशतक है।

    अच्छी लय में नजर आ रहे कोहली 44 गेंदों में 61 रन की पारी खेलकर पहले विकेट के रूप आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

    उन्हें अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराया। उनके अब IPL करियर में 6,788 रन हो गए हैं।

    डु प्लेसिस 

    डु प्लेसिस ने पूरे किए 3,500 रन 

    डु प्लेसिस ने 46 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। मैच के दौरान डु प्लेसिस ने अपने IPL करियर में 3,500 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले IPL इतिहास में 18वें बल्लेबाज बने हैं।

    इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं।

    डु प्लेसिस ने मैच के दौरान 115 मीटर का एक शानदार छक्का लगाया। यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है।

    मैक्सवेल 

    मैक्सवेल ने रनों के मामले में स्मिथ को पीछे छोड़ा 

    मैक्सवेल ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

    उन्होंने अब तक 113 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 25.75 की औसत से 2,395 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 95 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 14 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस बीच उन्होंने रनों के मामले में स्टीव स्मिथ (2,385) को पीछे छोड़ दिया है।

    स्टोइनिस 

    मार्कस स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टोइनिस ने अपने IPL करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 30 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए।

    उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। उनका मैच में स्ट्राइक रेट 216.67 का था।

    स्टोइनिस ने IPL में 71 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.77 की औसत और 138.59 की स्ट्राइक रेट से 1,178 रन बनाए हैं।

    पूरन 

    पूरन ने इस सीजन में लगाया सबसे तेज अर्धशतक 

    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरन ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है। यह IPL इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

    उन्होंने आयुष बडोनी के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 35 गेंदों में 84 रन की अहम साझेदारी करते हुए जीत दिलाई।

    वह 19 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।

    जानकारी

    शीर्ष पर पहुंची LSG 

    इस जीत के साथ ही LSG अब अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। अपना दूसरा मैच गंवाने वाली RCB सातवें पायदान पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: MI के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    RR बनाम DC: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार तीसरी हार, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दिल्ली कैपिटल्स
    RR VS DC: ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    RR VS DC: युजवेंद्र चहल ने दिल्ली के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WPL 2023: अमेलिया कर ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 126 रन का लक्ष्य, मंधाना ने किया निराश  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: 3.40 करोड़ रूपये में बिकीं स्मृति मंधाना ने किया निराश, ऐसा रहा प्रदर्शन स्मृति मंधाना

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    इंग्लैंड में वार्विकशायर के लिए रॉयल लंदन कप में खेलते नजर आएंगे क्रुणाल पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा जेसन होल्डर
    IPL 2023: नीलामी के बाद LSG की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन जेसन होल्डर
    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या

    IPL 2023

    IPL 2023: MI ने CSK को दिया 158 रन का लक्ष्य, जडेजा की शानदार गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI VS CSK: रविंद्र जडेजा ने मुंबई के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    MI VS CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  अजिंक्य रहाणे
    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025