LOADING...
भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया अपना फेवरिट कोच

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया अपना फेवरिट कोच

लेखन Neeraj Pandey
Apr 04, 2020
12:42 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को विश्व के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। रोहित की कप्तानी में मुंबई सबसे ज़्यादा चार बार IPL का खिताब जीत चुकी है। हाल ही में केविन पीटरसन के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट में रोहित ने अपने बेस्ट कोच का नाम बताया जिसके अंडर खेलना उन्हें काफी पसंद आया था।

बयान

रिकी पोंटिंग के अंडर खेलने का काफी लुत्फ उठाया- रोहित

रोहित ने बताया कि 2013 IPL के दौरान बीच सीजन में कप्तानी छोड़कर उन्हें कप्तानी करने का मौका देकर रिकी पोंटिंग ने साबित कर दिया था कि उनका दिल काफी बड़ा है। हिटमैन ने आगे कहा, "सपोर्ट स्टॉफ का हिस्सा रहते हुए भी उन्होंने युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरित किया। बेस्ट कोच का चुनाव करना काफी कठिन है, लेकिन पोंटिंग मेरे लिए अदभुत थे। उन्होंने कप्तानी में भी मेरी काफी मदद की है।"

दुखद लम्हा

इससे पहले रोहित ने बताया था अपने करियर का सबसे दुखद लम्हा

इससे पहले रोहित ने पीटरसन के साथ बातचीत के दौरान ही अपने करियर के सबसे दुखद लम्हे का भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि भारत में होने के बावजूद 2011 विश्व कप टीम मेें नहीं चुना जाना उनके करियर का सबसे दुखद लम्हा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि 2011 विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के पीछे उनका खुद का व्यक्तिगत प्रदर्शन जिम्मेदार था।

ऋषभ पंत

रोहित ने किया था पंत को ट्रोल

जसप्रीत बुमराह और रोहित इंस्टाग्राम पर बात कर रहे थे और इस दौरान बुमराह ने उन्हें बताया कि ऋषभ पंत ने रोहित के साथ सबसे लंबा छक्का मारने की शर्त लगाने की बात कही है। इस पर रोहित ने जवाब दिया, "साला एक साल हुआ नहीं क्रिकेट खेलते हुए मुझसे प्रतियोगिता करेगा?" हालांकि, इस दौरान रोहित ने गंभीरता से नहीं बल्कि मजाकिया मूड में पंत को ट्रोल किया था।

करियर

अब तक ऐसा रहा है रोहित का करियर

रोहित शर्मा ने 188 IPL मैचों में 4,898 रन बनाए हैं और सबसे ज़्यादा पांच बार IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। भारत के लिए 224 वनडे मैचों में रोहित 9,115 रन बना चुके हैं जिसमें तीन दोहरे शतक, 29 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। 108 टी-20 में उन्होंने चार शतक और 21 अर्धशतक की मदद से 2,773 रन बनाए हैं। 32 टेस्ट में उन्होंने 2,141 रन बनाए हैं।