NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हमेशा के लिए बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हमेशा के लिए बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट 
    रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हमेशा के लिए बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 22, 2023
    08:51 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तय किया है कि वह अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से दूरी बना लेंगे।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़े एक सूत्र ने इस बारे में अहम संकेत दिए हैं।

    बोर्ड सूत्रों ने बताया है कि यह खुद रोहित का निर्णय है और उन्होंने युवाओं को मौका देने के लिए यह निर्णय लिया है।

    आइए इस खबर के बारे में और अधिक जानते हैं।

    बयान

    यह पूर्ण रूप से रोहित का निर्णय- सूत्र

    बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को इस बारे में अहम अपडेट दिया।

    उन्होंने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। रोहित ने पिछले एक साल में कोई टी-20 क्रिकेट मैच नहीं खेला है क्योंकि उनका ध्यान वनडे विश्व कप पर था। इस संबंध में उन्होंने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर से व्यापक चर्चा की। उन्होंने स्वयं स्वेच्छा से टी-20 से दूर रहने की बात कही है। यह पूरी तरह से रोहित का कॉल है।"

    रिपोर्ट

    रोहित ने भारत में 144 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन 

    रोहित का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में घरेलू रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

    उन्होंने 55 घरेलू मैचों में 28.22 की औसत और 144.12 की स्ट्राइक रेट से 1,411 रन बनाए हैं। घर में उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं।

    48 अवे मैचों में उन्होंने 29.28 की औसत और 135.79 की स्ट्राइक रेट से 1,142 रन बनाए हैं।

    तटस्थ स्थानों पर खेले गए 45 मैचों में उन्होंने 38.23 की औसत और 137.27 की स्ट्राइक रेट से 1,300 रन बनाए हैं।

    रिपोर्ट

    बतौर बल्लेबाज रोहित के टी-20 करियर पर एक नजर 

    रोहित ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2007 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी।

    रोहित ने अब तक 148 टी-20 मैचों में 30.82 की औसत और 139.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,853 रन बनाए हैं।

    इस प्रारूप में 118 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 4 शतक और 29 अर्धशतक जमाए हैं। इस प्रारूप में रोहित अब तक रिकॉर्ड 182 छक्के भी जमा चुके हैं।

    रिपोर्ट

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड 

    रोहित (148) के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। दूसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (131) हैं।

    इसके अलावा रोहित (3,853) इस प्रारूप में दुनिया के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली (4,008) हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित (29) दुनिया के तीसरे सबसे अधिक अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं।

    केवल कोहली (37) और पाकिस्तान के बाबर आजम (30) ही उनसे आगे हैं।

    रिपोर्ट

    रोहित की हालिया फॉर्म जबरदस्त, विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन 

    रोहित ने हाल ही में समाप्त हुए वनडे विश्व कप 2023 में भारत के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

    उन्होंने 11 मैचों में 54.27 की औसत और 125.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 597 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 131 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए।

    वह एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान रहे। उन्होंने केन विलियमसन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 2019 संस्करण में 578 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI

    ताज़ा खबरें

    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती
    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून
    मारुति सुजुकी ला रही 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV, ये जानकारी आईं सामने  मारुति सुजुकी
    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर

    रोहित शर्मा

    रोहित-विराट की जोड़ी ने जीते हैं 222 अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए अन्य जोड़ियों का हाल  विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले सक्रिय बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कगिसो रबाडा ने किया है सर्वाधिक बार आउट, जानिए आंकड़े कगिसो रबाडा

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप इतिहास में फाइनल मुकाबले में टॉस की क्या भूमिका रही? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित ने रचा इतिहास, विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    वनडे विश्व कप 2023, फाइनल: भारत की पारी 240 पर सिमटी, स्टार्क की घातक गेंदबाजी  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने लगाया इस विश्व कप में छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैच के दौरान मैदान में घुसा फिलिस्तीनी समर्थक, पुलिस ने दबोचा वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    केएल राहुल विश्व कप में सर्वाधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    BCCI

    रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने शेयर किए अपने अनुभव, BCCI ने साझा किया वीडियो रुतुराज गायकवाड़
    दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय टीम, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेलों के लिए घोषित भारतीय टीम में PBKS के सर्वाधिक खिलाड़ी, जानिए अन्य की स्थिति भारतीय क्रिकेट टीम
    मेरा सपना एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना और राष्ट्रगान गाना है- रुतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025