NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके रोहित शर्मा, जानें आंकड़े
    खेलकूद

    IPL 2022 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके रोहित शर्मा, जानें आंकड़े

    IPL 2022 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके रोहित शर्मा, जानें आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    May 23, 2022, 10:46 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके रोहित शर्मा, जानें आंकड़े
    रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और सिर्फ चार मैच ही जीत सकी। IPL इतिहास में पांच बार खिताब जीत चुकी MI लीग चरण की समाप्ति के बाद 10वें और अंतिम स्थान पर रही। टीम के कप्तान रोहित शर्मा का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा और वह मौजूदा सीजन में एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके। IPL 2022 में रोहित के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2022 में खराब रहा रोहित का प्रदर्शन

    IPL इतिहास में फिलहाल चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित ने मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 19.14 की औसत और 120.18 की स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए। बता दें पहली बार रोहित ने किसी सीजन में 20 से कम औसत से रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 28 चौके और 13 छक्के लगाए। स्पिनरों के खिलाफ रोहित ने खराब प्रदर्शन किया और 43 गेंदों में 49 रन बनाए। इस बीच वह पांच बार स्पिनरों का शिकार बने।

    पहली बार किसी सीजन में एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके रोहित

    IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ रोहित ने अपना सर्वोच्च स्कोर (48) बनाया। यह पहला ऐसा सीजन रहा है जब वह कोई भी अर्धशतक नहीं लगा सके हों। उन्होंने मौजूदा सीजन में अपनी 14 पारियों में से तीन स्कोर 40 से अधिक के बनाए। इस बीच वह छह बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसके अलावा रोहित IPL 2022 में सिर्फ एक बार शून्य पर आउट हुए।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रोहित ने पिछली 22 पारियों से कोई अर्धशतक नहीं बनाया है। उनका आखिरी अर्धशतक 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ (52 गेंदों में 63 रन) आया था। तब से वह 40 से अधिक के स्कोर पर चार बार आउट हो चुके हैं।

    ऐसा रहा है रोहित का IPL करियर

    रोहित ने अपने IPL करियर के 227 मैचों में 30.30 की औसत के साथ 5,879 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 109* के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और 40 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 29.30 की औसत से 381 रन बनाए थे। वह लीग में इस समय चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें उनसे आगे इस सूची में विराट कोहली (6,592), शिखर धवन (6,244) और डेविड वॉर्नर (5,881) हैं।

    IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित

    रोहित सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में MI ने रिकॉर्ड पांच बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट के आंकड़े
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    फ्री फायर मैक्स: 18 जनवरी के लिए कोड जारी, जानें कैसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    'पठान' से पहले पर्दे पर आईं इन पांच फिल्मों में जासूसों ने बिखेरा जलवा पठान फिल्म
    'पठान' गेयटी सिनेमा में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म, बना चुकी ये धमाकेदार रिकॉर्ड पठान फिल्म
    नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल्स अपकमिंग बाइक्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: सुनील जोशी पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बने पंजाब किंग्स
    WIPL: मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत आठ IPL फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं महिला टीमों के लिए बोली- रिपोर्ट महिला क्रिकेट
    ललित मोदी को दो सप्ताह में दो बार हुआ कोविड, एयर एंबुलेंस से लाए गए लंदन लंदन
    25 जनवरी को सामने आ सकते हैं महिला IPL फ्रेंचाइजियों के नाम क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा पिछली 51 अंतरराष्ट्रीय पारियों में नहीं लगा सके हैं एक भी शतक, जानें आंकड़े वनडे क्रिकेट
    कोहली और रोहित की तरह सूर्यकुमार भी हैं तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज- मोहम्मद अजहरुद्दीन सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम श्रीलंका: मोहम्मद सिराज आखिरी वनडे में तोड़ सकते थे 15 साल पुराना ये रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज
    रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    कुलदीप यादव बनाम युजवेंद्र चहल: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के आंकड़े? कुलदीप यादव
    राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में वनडे मैचों में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023