NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा
    खेलकूद

    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा

    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 22, 2022, 05:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ करेगी। पांच बार खिताब जीत चुकी MI एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में चुनौती पेश करेगी। रोहित लीग में बल्ले से निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। इस बार भी उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। उन रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें रोहित IPL 2022 में हासिल कर सकते हैं।

    6,000 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं रोहित

    रोहित ने अपने IPL करियर के 213 मैचों में 31.17 की औसत के साथ 5,611 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 109* के सर्वोच्च स्कोर के साथ एक शतक और 40 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वह आगामी सीजन में 6,000 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं और ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे या तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। बता दें अब तक सिर्फ विराट कोहली (6,283) ही ऐसा कर चुके हैं और शिखर धवन (5,784) इसके करीब हैं।

    बतौर कप्तान तीसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित

    रोहित ने IPL में कप्तान रहते हुए 30.14 की औसत और 129.95 की स्ट्राइक रेट से 3,406 रन बनाए हैं। वह गौतम गंभीर (3,518) को पीछे छोड़कर लीग इतिहास में तीसरे सर्वाधिक रन वाले कप्तान बन जाएंगे। बता दें इस सूची में विराट कोहली (4,881) और महेंद्र सिंह धोनी (4,456) शीर्ष पर हैं। रोहित ने अब तक 129 मैचों में कप्तानी की है और वह आगामी सीजन में गौतम गंभीर (129) और विराट कोहली (140) को पीछे छोड़ देंगे।

    मुंबई से 4,500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे रोहित

    रोहित पिछले एक दशक से अधिक समय से MI टीम का हिस्सा हैं और अब तक 168 मैच खेल चुके हैं। इस लम्बे अंतराल में उन्होंने 31.27 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 4,441 रन बनाए हैं। वह आगामी सीजन में MI की ओर से 4,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उनके बाद कीरोन पोलार्ड MI के दूसरे सबसे ज्यादा रन (3,268) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में MI ने रिकॉर्ड पांच बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उनके बाद धोनी चार खिताब के साथ दूसरे सफल कप्तान हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  विराट कोहली
    धरती के आंतरिक कोर ने घूमना बंद किया, उल्टी दिशा में घूमना हो सकता है शुरू रिसर्च
    भारत दौरे से पहले डेविड वार्नर का बड़ा बयान, कहा- मैं अब थक गया हूं  डेविड वार्नर
    BBC डॉक्यूमेंट्री: प्रधानमंत्री मोदी से पहले इन विषयों की डॉक्यूमेंट्री पर भी हो चुका है विवाद BBC

    रोहित शर्मा

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हार्दिक पांड्या
    रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट में वापसी को लेकर कही ये बात जसप्रीत बुमराह
    रोहित और गिल के नाम हुआ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जेसन रॉय ने जमाया 11वां वनडे शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  जेसन रॉय
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    सचिन को पछाड़कर कोहली बने वनडे में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव बने सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: जैकब डफी ने खर्च किए 100 रन, दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    शुभमन गिल ने द्विपक्षीय वनडे सीरीज में बाबर आजम के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की शुभमन गिल

    आईपीएल समाचार

    #NewsBytesExclusive: 5.50 करोड़ में बिके मुकेश, बोले- पैसे के लिए नहीं पैशन के लिए खेलता हूं #NewsBytesExclusive
    IPL 2023 नीलामी: वेन डेर डुसेन को नहीं मिला कोई खरीददार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: शेरफेन रदरफोर्ड को नहीं मिला कोई खरीददार इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर, जिन्हें SRH ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023