Page Loader
IPL: रोहित और धोनी सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय, दूसरे स्थान पर हैं पंत 
रोहित शर्मा और धोनी के नाम है बड़ा रिकॉर्ड (फोटो: ट्विटर/@IPL)

IPL: रोहित और धोनी सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय, दूसरे स्थान पर हैं पंत 

Mar 30, 2023
11:59 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन शुरू होने वाला है और अब तक इस लीग में कई बल्लेबाजों ने अपना दबदबा साबित किया है। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने एक अनोखा कारनामा किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 8 बार एक ओवर में 20 या उससे अधिक रन बनाए हैं और सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

आंकड़े

दूसरे स्थान पर हैं पंत 

रोहित और धोनी के बाद दूसरे सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले भारतीय ऋषभ पंत हैं। इस सीजन में नहीं खेल रहे पंत ने 6 बार एक ओवर में 20 या उससे अधिक रन बनाए हैं। वर्तमान बल्लेबाजों में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर हैं जो 5 बार ऐसा कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल 4-4 बार ऐसा कर चुके हैं। विराट कोहली ने भी 3 बार यह कारनामा किया है।