न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को झटका, ऋषभ पंत इंडिया-A सीरीज से हुए बाहर
क्या है खबर?
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-A के पहले 2 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते हुए पंत के शरीर के बाईं ओर खिंचाव आ गया था। इसके बाद से वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और चोट से उबर रहे हैं। चयन समिति ने पहले 2 मैचों के लिए पंत की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है।कौ
विकेटकीपर
कौन है कुमार कुशाग्र?
21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र इन दिनों लाल गेंद की क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं।
उन्होंने अपने पिछले 3 प्रथम श्रेणी मैचों में 2 शतक लगाए हैं। इनमें दलीप ट्रॉफी के फाइनल और पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ लगाया गया शतक शामिल है।
कुशाग्र ने अब तक 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 42.49 की औसत से 2,507 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।
टीम
ऐसी है इंडिया-A की संशोधित टीम
तीसरे मैच में पंत की उपलब्धता पर फैसला बाद में होगा।
न्यूजीलैंड-A के खिलाफ होने वाले 3 बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए ध्रुव जुरेल की कप्तानी में मजबूत 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया था।
इंडिया-A की संशोधित टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकीब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर, पहले और दूसरे मैच के लिए)।
पारी
पंत की कप्तानी में मिली थी रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत
ईरानी कप 2026 के फाइनल में पंत की कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को 167 रन से हराया था।
श्रीनगर में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई थी।
पंत की पहली पारी में 10 रन निकले थे। वहीं, दूसरी पारी में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।