NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / DC बनाम GT: ऋषभ पंत ने खेली 88 रन की ताबड़तोड़ पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    DC बनाम GT: ऋषभ पंत ने खेली 88 रन की ताबड़तोड़ पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    ऋषभ पंत ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    DC बनाम GT: ऋषभ पंत ने खेली 88 रन की ताबड़तोड़ पारी, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 24, 2024
    10:02 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 40वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (88*) खेली।

    वह सिर्फ 12 रन से IPL में अपने दूसरे शतक से दूर रह गए।

    शुरुआती ओवर में इस खिलाड़ी ने आराम से बल्लेबाजी की और बाद में उन्होंने बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। इस सीजन यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

    ऐसे में आइए पंत के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही पंत की पारी और साझेदारी?

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी DC को शुरुआती झटके लगे थे। 44 रन तक उनके 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    यहां से पंत ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी संभाली। उन्होंने 43 गेंद का सामना किया और नाबाद 88 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 204.65 की रही।

    पंत ने अक्षर के साथ 68 गेंद में 113 रन और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ सिर्फ 18 गेंद में 67* रन जोड़ दिए।

    रन

    अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी-20 रन 

    पंत अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी-20 रन (1,202) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (1,199) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    तीसरे स्थान पर DC के ही सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में इस मैदान पर 1,133 रन बनाए हैं।

    शिखर धवन के बल्ले से इस मैदान पर 937 रन निकले हैं।

    विकेटकीपर

    20वें ओवर में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने पंत 

    पंत ने DC की पारी के 20वें ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ 30 रन बटोरे।

    इसी के साथ वह IPL के इतिहास में 20वें ओवर के दौरान संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    पहले स्थान पर रविंद्र जडेजा (36), दूसरे स्थान पर रोमारियो शेफर्ड (32) और तीसरे स्थान पर पंत के अलावा रिंकू सिंह (30) हैं।

    पंत ने IPL में चौथी बार 1 ओवर में 25 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    कमाल

    कमाल का रहा है पंत के लिए IPL 2024 

    पंत इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ (349) और विराट कोहली (379) हैं।

    पंत ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। इसकी 9 पारियों में उन्होंने 48.85 की औसत और 161.32 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। वह 2 बार नाबाद भी रहे हैं।

    करियर

    कैसा रहा है पंत का IPL करियर?

    पंत ने IPL में अब तक 107 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 17 बार नाबाद रहे हैं। उनके बल्ले से 35.73 की औसत और 149.30 की स्ट्राइक रेट से 3,180 रन निकले हैं।

    उन्होंने IPL में 18 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128* रन रहा है।

    पंत IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। दूसरे स्थान पर 314 रन के साथ संजू सैमसन हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत
    क्रिकेट समाचार
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: आंद्रे रसेल ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े आंद्रे रसेल
    IPL में रॉस टेलर की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  रॉस टेलर
    IPL: एक पारी में सबसे तेज 200 रन बनाने वाली टीमों पर एक नजर क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL 2024: साई किशोर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2024

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत के रिहैबिलिटेशन में तेजी लाने की कोशिश, विश्वकप के लिए किया जा रहा तैयार भारतीय क्रिकेट टीम
    दुर्घटना में बचने के बाद ऋषभ पंत ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो, शेयर की नई जन्मतिथि भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे केन विलियमसन, जो रूट को नीचे धकेला  ICC रैंकिंग
    पिछली 5 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले सक्रिय भारतीय बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ो से जानिए दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: KKR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL में LSG और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर का IPL में रवि बिश्नोई के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025