Loading...
भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ी राहत, फिट हुए ऋषभ पंत; न्यूजीलैंड के लिए भरेंगे उड़ान
ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ी राहत, फिट हुए ऋषभ पंत; न्यूजीलैंड के लिए भरेंगे उड़ान

Nov 12, 2026
04:55 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान शुभमन गिल के लिए राहत की खबर है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है। वह जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंत ने 10 और 11 नवंबर को फिटनेस और सिमुलेशन (अभ्यास आधारित परीक्षण) से जुड़े 2 परीक्षण दिए थे। इसके बाद गुरुवार (12 नवंबर) को उन्हें COE से खेलने की मंजूरी मिल गई है।

चोट

ईरानी कप में लगी थी पंत को चोट 

पंत को अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते हुए साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी।

इसके बाद से वह COE में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त पर हुआ था।

वह इंडिया-A के 3 अनौपचारिक टेस्ट नहीं खेल सके, लेकिन अब सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं।

मौका

चोटिल होने के बावजूद टीम का हिस्सा बने थे पंत 

चोटिल होने के बावजूद पंत को इंडिया-A की टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना गया था।

हालांकि, उनका चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर निर्भर था।

इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A के बीच शुरुआती 2 मुकाबलों से बाहर होने के बाद 12 अक्टूबर को उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया।

हालांकि, कुशाग्र को खेलने का मौका नहीं मिला और टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली।

ADVERTISEMENT

टेस्ट

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम 

ऐसी है भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से शुरू होगा।

ADVERTISEMENT