Page Loader
दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम
RCB को इंस्टाग्राम पर मिला खूब प्यार (फोटो: IPL)

दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम

Jan 31, 2023
02:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक इंटरैक्शन के मामले में RCB दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी टीम बनी है। इस लिस्ट में टॉप-4 में यूरोपियन फुटबॉल क्लबों का कब्जा है। रियल मैड्रिड (209 करोड़), FC बार्सिलोना (178 करोड़), मैनचेस्टर यूनाइटेड (141 करोड़) और पेरिस सेंट जर्मेन (107 करोड़) के बाद RCB (94.8 करोड़) पांचवें स्थान पर है।

फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में तीसरे नंबर की IPL टीम है RCB

इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में भी रियल मैड्रिड सबसे बड़ी स्पोर्ट्स टीम है जिन्हें लगभग 13.1 करोड़ लोगो फॉलो करते हैं। दूसरे नंबर पर बार्सिलोना है जिसके इंस्टा फॉलोवर्स 11.6 करोड़ हैं। IPL में सबसे अधिक इंस्टा फॉलोवर्स वाली टीम मुंबई इंडियंस है जिन्हें लगभग 1.09 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इस मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स (लगभग 1.07 करोड़) दूसरे और RCB (लगभग 94 लाख) तीसरे स्थान पर है।

ट्विटर पोस्ट

RCB ने हासिल की अनोखी उपलब्धि