Loading...
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ कराने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, जानिए क्या कहा
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ कराने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ कराने पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, जानिए क्या कहा

Nov 24, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल द्वारा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच को 15 ओवर पहले ही ड्रॉ करने पर सहमत होने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने गिल की रणनीति पर सवाल उठाते हुए उन्हें पूर्व कप्तान विराट कोहली की आक्रामक सोच से सीख लेने की नसीहत दी है।

बयान

अश्विन ने क्या दिया बयान?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भले ही नतीजे की गारंटी न हो, लेकिन जीतने की भूख और तत्परता बेहद जरूरी होता है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक चीज हम विराट कोहली की कप्तानी से सीख सकते हैं कि तत्परता दिखाना जरूरी है और यह बेहद मदद करती है। कोहली के समय भी भी ड्रॉ संभव था, लेकिन आप यह कभी नहीं कह सकते कि कोई दूसरा गेंदबाज या कोई दूसरा कप्तान मैच जीत ही लेता।"

खारिज

अश्विन ने खारिज किया गिले के गेंदबाजों को तरोताजा रखने का तर्क

कप्तान गिल ने मैच के बाद सफाई दी थी कि 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिए जल्दी ड्रॉ का फैसला लिया गया।

इस पर अश्विन ने कहा, "टेस्ट खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। जसप्रीत बुमराह ने लंबे स्पेल डाले। आपको बुमराह को आराम देना है तो स्पिनरों से गेंदबाजी करवाइए, दर्शकों में जोश भरिए। हमने टेस्ट में दबदबा बनाया, लेकिन उन्हें पूरी तरह पस्त नहीं किया।"

ADVERTISEMENT

गुस्सा

हमें खुद पर गुस्सा आना चाहिए- अश्विन

अश्विन ने कहा, "टेस्ट मैच में दबदबा बनाने के लिए हमें कोई अंक नहीं देगा। अंक जीतने से मिलते हैं। लोग कहेंगे कि आपने बहुत अच्छा टेस्ट मैच खेला, लेकिन 20 विकेट नहीं लिए। हमें अच्छी क्रिकेट के लिए अंक नहीं मिलेंगे... खासकर तब जब न्यूजीलैंड WTC तालिका में शीर्ष पर बैठा है। उन्हें इतनी मुसीबत में डालने के बाद खुद को पीछे खींचने के लिए हमें खुद पर बहुत गुस्सा आना चाहिए और यही मेरा मुख्य बिंदु है।"

ADVERTISEMENT

मुकाबला

न्यूजीलैंड ने इस तरह ड्रॉ कराया मुकाबला

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने 175 और ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की शानदार पारियां खेलीं।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल (136), ऋषभ पंत (128), शुभमन गिल (98), देवदत्त पडिक्कल (80) और ध्रुव जुरेल (78) की पारियों की बदौलत 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 186 और ग्लेन फिलिप्स ने 126 गेंदें खेलीं।

ADVERTISEMENT