NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी फाइनल: हर्ष दुबे ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 5 विकेट
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: हर्ष दुबे ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 5 विकेट
    हर्ष दुबे ने मुंबई के खिलाफ चटकाए 5 विकेट

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: हर्ष दुबे ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 5 विकेट

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 12, 2024
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 में विदर्भ क्रिकेट टीम के गेंदबाज हर्ष दुबे ने वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

    यह उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर पहला 5 विकेट हॉल है। उन्होंने मुंबई को मुशीर खान (136) और श्रेयस अय्यर (95) की पारियों के बाद भी 418 रन पर ही रोकने में अहम भूमिका निभाई।

    आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    गेंदबाजी

    कैसी रही दुबे की गेंदबाजी?

    दुबे ने मुंबई को दूसरी पारी में 34 रन के स्कोर पर भूपेन लालवानी (18) के रूप में न केवल दूसरा झटका दिया, बल्कि पारी में अपने विकेटों का खाता भी खोला।

    इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे (73), मुशीर, शार्दुल ठाकुर (0) और तनुश कोटियान (13) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने पारी में 48 ओवर गेंदबाजी की और महज 3 की औसत से 144 रन रन खर्च किए। उन्होंने 4 ओवर मेडन भी फेंके।

    प्रदर्शन

    इस रणजी सीजन में कैसा रहा है दुबे का प्रदर्शन?

    इस रणजी सीजन में दुबे ने 5 मैच की 10 पारियों में वह 23 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

    उन्होंने सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में 4, राजस्थान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3, महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 और कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 विकेट अपने नाम किए थे।

    इसी तरह उन्होंने फाइनल में मुंबई की पहली पारी में भी 20 ओवर में 62 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।

    करियर

    कैसा रहा है दुबे का प्रथम श्रेणी करियर?

    दुबे ने 2022 में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।

    वह 8 मैच की 13 पारियों में करीब 27 की औसत से 28 विकेट चटका चुके हैं।

    इसमें 1 बार 5 विकेट हॉल के साथ 1 बार 4 विकेट हॉल भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है।

    इसी तरह वह 11 पारियों में 16.70 की औसत से 167 रन भी बना चुके हैं। इसमें 1 अर्धशतक शामिल है।

    मैच

    मैच में मजबूत स्थिति में पहुंची मुंबई की टीम

    फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन मुंबई ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

    मैच के तीसरे दिन मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में मुशीर, श्रेयस, रहाणे और शम्स मुलानी (50*) की पारियों के दम पर 418 रन बनाकर विदर्भ के सामने जीत के लिए 538 रन का लक्ष्य रखा है।

    विदर्भ ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए हैं। इससे पहले विदर्भ की पहली पारी 105 और मुंबई की पहली पारी 224 रन तक चली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    विदर्भ क्रिकेट टीम
    मुंबई क्रिकेट टीम
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    #NewsBytesExplainer: भारत में बहिष्कार से तुर्की को कितना आर्थिक नुकसान होगा?  तुर्की
    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, नहीं आ रही 'बजरंगी भाईजान 2' सलमान खान

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा इस सीजन का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े चेतेश्वर पुजारा
    रणजी ट्रॉफी 2024: मुंबई ने दूसरे ही दिन दर्ज की जीत, ऐसा रहा दिन का खेल घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: सचिन बेबी ने इस सीजन में लगाया अपना चौथा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  केरल क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुकेश कुमार ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े मुकेश कुमार

    विदर्भ क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी: अथर्व तायडे ने लगाया करियर का पहला फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी
    दिल्ली के ध्रुव शौरी इस सीजन में विदर्भ के लिए खेलेंगे, VCA अध्यक्ष ने की पुष्टि  घरेलू क्रिकेट
    करुण नायर अगले घरेलू क्रिकेट सत्र में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे  करुण नायर
    रणजी ट्रॉफी 2024: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 18वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी

    मुंबई क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: विजय शंकर ने लगाया शतक, मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु की वापसी तमिलनाडु क्रिकेट टीम
    शरद पवार के पोते रोहित पवार बने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद पवार
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई ने असम को पारी और 128 रन से हराया, ऐसा रहा दिन रणजी ट्रॉफी

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2024: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 62वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर और शेल्डन जैक्सन ने लगाए शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: राहुल तेवतिया ने जड़ा अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: जलज सक्सेना ने बंगाल के खिलाफ पारी में लिए 9 विकेट, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025