NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी फाइनल: विदर्भ के खिलाफ मुंबई की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: विदर्भ के खिलाफ मुंबई की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
    विदर्भ के खिलाफ मुंबई ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: विदर्भ के खिलाफ मुंबई की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 11, 2024
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई क्रिकेट टीम और विदर्भ क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। मैच में मुंबई ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

    दिन का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे की टीम ने 260 रन की बढ़त ले ली थी।

    रहाणे (58*) और मुशीर खान (51*) अभी नाबाद हैं। विदर्भ की पहली पारी सिर्फ 105 रन पर खत्म हो गई।

    ऐसे में आइए दूसरे दिन के खेल पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    दूसरे दिन के खेल पर एक नजर 

    मुंबई ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में विदर्भ की टीम 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    उनका कोई भी बल्लेबाज मैच में अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। सबसे बड़ा स्कोर यश राठौड़ (27) ने बनाया।

    मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी, तुषार देषपांडे और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली।

    मुंबई को भी दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे, लेकिन रहाणे और मुशीर ने टीम को संभाल लिया।

    फ्लॉप

    पृथ्वी शॉ ने दोनों पारियों में किया निराश

    इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, उन्होंने दोनों पारियों में निराश किया।

    पहली पारी में उन्हें शुरुआत तो अच्छी मिली थी, लेकिन वह 63 गेंद में 46 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से 5 चौके निकले।

    दूसरी पारी में भी यह खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया। उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया और 11 रन बनाने के बाद आउट हो गए।

    दोनों पारियों में वह क्लीन बोल्ड हुए।

    गेंदबाजी

    मुंबई की गेंदबाजी पर एक नजर 

    शार्दुल ने मुंबई के लिए 9 ओवर गेंदबाजी की और 22 रन देकर 1 विकेट लिए। धवल ने 11 ओवर में 5 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 15 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

    मुलानी ने 12 ओवर में 32 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

    कोटियान ने सिर्फ 4.3 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन ओवर के साथ 7 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

    जानकारी

    रहाणे ने लगाया प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 57वां अर्धशतक 

    रहाणे ने 109 गेंद का सामना करते हुए 58 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके 1 छक्का लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 57वां अर्धशतक था। इस खिलाड़ी के बल्ले से मैच के तीसरे दिन शतक की उम्मीद होगी।

    नजर

    कैसा रहा था पहले दिन का खेल?  

    विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। एक समय 111 रन तक मुंबई के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    वहां से शार्दुल (75) ने आखिरी के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की और स्कोर 224 तक पहुंचाया।

    विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए। उमेश यादव के खाते में 2 विकेट आए।

    पहले दिन विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 31 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    विदर्भ क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: आकाश पांडे ने गोवा के खिलाफ पारी में लिए 9 विकेट, जानिए आंकड़े घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2024: गुजरात ने दर्ज की बड़ी जीत, जानिए छठे दौर के प्रमुख परिणाम क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2024: शार्दुल ठाकुर ने चटकाए 6 विकेट, पूरे किए 250 प्रथम श्रेणी विकेट घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल घरेलू क्रिकेट

    विदर्भ क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी: अथर्व तायडे ने लगाया करियर का पहला फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी
    दिल्ली के ध्रुव शौरी इस सीजन में विदर्भ के लिए खेलेंगे, VCA अध्यक्ष ने की पुष्टि  घरेलू क्रिकेट
    करुण नायर अगले घरेलू क्रिकेट सत्र में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे  करुण नायर
    रणजी ट्रॉफी 2024: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 18वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    धर्मशाला टेस्ट: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने लगाए अर्धशतक, भारत के नाम रहा पहला दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: रहमनुल्लाह गुरबाज ने आयरलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    नूर अली जादरान लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, पिछले महीने ही किया था टेस्ट डेब्यू अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: तीसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    मुंबई क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान क्रिकेट समाचार
    2021-22 सीजन के लिए मुंबई के कोच बने अमोल मजूमदार क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025