LOADING...
रणजी ट्रॉफी 2025-26: आकाश दीप ने 7वीं बार झटका पांच विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
आकाश दीप ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7वीं बार लिया 5 विकेट हॉल

रणजी ट्रॉफी 2025-26: आकाश दीप ने 7वीं बार झटका पांच विकेट हॉल, जानिए आंकड़े

Jan 30, 2026
05:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के 7वें दौर में बंगाल क्रिकेट टीम की ओर से हरियाणा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 7वां पांच विकेट हॉल रहा। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत ही हरियाणा की पहली पारी महज 100 रन पर सिमट गई। उनके साथ स्पिनर शाहबाज अहमद ने भी 5 विकेट झटके। आइए आकाश दीप की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही आकाश दीप की गेंदबाजी?

हरियाणा क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी खराब रही। आकाश दीप ने 2 रन के स्कोर पर अंकित कुमार (0) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई और अपने विकेटों का भी खाता खोला। इसके बाद उन्होंने आशीष सिवाच (4), धीरू सिंह (0), मयंक शांडिल्य (6) और अंशुल कंबोज (7) को भी पवेलियन की राह दिखाई। आकाश दीप ने पारी में 15 ओवर में 3 मेडन के साथ 40 रन खर्च करते हुए ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है आकाश दीप का प्रथम श्रेणी करियर?

आकाश दीप ने रणजी ट्रॉफी 2019 में बंगाल की ओर से आंध्रा के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 47 मैचों में 26 से अधिक औसत और 3.27 की इकॉनमी से 160 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है। वह लाल गेंद की क्रिकेट में अब तक 7 पारियों में 5 विकेट और 9 पारियों में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

Advertisement

जानकारी

भारत के लिए 28 टेस्ट विकेट ले चुके हैं आकाश दीप

आकाश दीप भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 18 पारियों में 35.78 की औसत और 3.91 की इकॉनमी से 28 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह एक बार 4 और एक बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे हैं।

Advertisement