NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर और शेल्डन जैक्सन ने लगाए शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर और शेल्डन जैक्सन ने लगाए शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन
    पंजाब के कप्तान मनदीप सिंह ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर और शेल्डन जैक्सन ने लगाए शतक, ऐसा रहा दूसरा दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 10, 2024
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के छठे दौर का दूसरा दिन भी बेहद रोचक रहा।

    दूसरे दिन सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने शतक लगाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा विदर्भ क्रिकेट टीम के करुण नायर के बल्ले से भी बेहतरीन शतक निकला।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में भी कुछ उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिले।

    आइए दूसरे दिन के खेल के प्रमुख मुकाबलों पर एक नजर डालते हैं।

    सौराष्ट्र बनाम राजस्थान

    शेल्डन जैक्सन ने लगाया अपना 21वां प्रथम श्रेणी शतक

    जैक्सन ने राजस्थान के खिलाफ 8 चौकों की मदद से 116 रन बनाए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 21वां शतक रहा, जिसकी बदौलत सौराष्ट्र ने सभी विकेट खोकर 328 रन बनाए हैं।

    राजस्थान से एबी कूकना ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। जवाब में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक राजस्थान ने 159/6 का स्कोर बना लिया है।

    फिलहाल राजस्थान की टीम 169 रन से पीछे है। धर्मेंद्रसिंह जडेजा और युवराज सिंह डोडिया ने 3-3 विकेट लिए।

    विदर्भ बनाम महाराष्ट्र 

    करुण नायर के शतक की बदौलत विदर्भ ने हासिल की बढ़त

    विदर्भ से नायर ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर का 18वां शतक लगाया।

    दिन के खेल की समाप्ति तक वह 128 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनकी टीम का स्कोर 439/6 हो गया है।

    विदर्भ ने पहली पारी के आधार पर फिलहाल 231 रन की बढ़त बना ली है।

    इससे पहले मैच के शुरुआती दिन महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाए थे।

    झारखंड बनाम हरियाणा

    हरियाणा के खिलाफ मुश्किल में झारखंड

    एलीट ग्रुप-A के मुकाबले में हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 509 रन बनाए थे। हरियाणा से राहुल तेवतिया (144) और अंकित कुमार (109) ने शतक लगाए थे।

    जवाब में झारखंड ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपने 9 विकेट खोकर सिर्फ 119 रन बनाए हैं। झारखंड की टीम फिलहाल 390 रन से पीछे चल रही है।

    झारखंड को मुश्किल में डालने में जयंत यादव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 विकेट ले लिए हैं।

    सर्विसेज बनाम मणिपुर

    सर्विसेज के खिलाफ मणिपुर हार के कगार पर पहुंचा

    एलीट ग्रुप-A में मणिपुर ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 67 रन बनाए थे।

    जवाब में सर्विसेज ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 333 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की। सर्विसेज से कप्तान रजत पालीवाल (122) और रवि चौहान (108) ने शतक लगाए।

    पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली मणिपुर ने दूसरी पारी में दिन का खेल की समाप्ति तक 51/6 का स्कोर बना लिया है और टीम हार की कगार पर है।

    दिल्ली बनाम हिमाचल

    दिल्ली के खिलाफ हिमाचल ने ली बढ़त

    एलीट ग्रुप-D में हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में दिन के खेल की समाप्ति तक 311/8 का स्कोर बनाया है। हिमाचल से क्रीज पर ऋषि धवन (95) और वैभव अरोड़ा (3) मौजूद हैं। फिलहाल उनकी बढ़त 47 रन की हो गई है।

    इससे पहले दिल्ली क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। दिल्ली से आयुष बडोनी और हिम्मत सिंह ने अर्धशतक लगाए थे।

    गुजरात बनाम पंजाब

    गुजरात के खिलाफ पंजाब की टीम पिछड़ी

    गुजरात के खिलाफ एलीट ग्रुप-C के मुकाबले में पंजाब क्रिकेट टीम अपनी पहली पारी में 219 रन ही बना सकी।

    पंजाब से कप्तान मनदीप सिंह ने संघर्ष करते हुए नाबाद 76 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर पंजाब की टीम 120 रन से पिछड़ गई।

    इससे पहले गुजरात ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 339 रन बनाए थे। गुजरात से प्रियांक पांचाल ने सर्वाधिक 77 रन की पारी खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट
    करुण नायर

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: केदार जाधव ने खेली 182 रन की पारी, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल केदार जाधव
    रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने 6 रन से कर्नाटक को हराया, जानिए दूसरे दौर के प्रमुख परिणाम गुजरात क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: हरियाणा, बड़ौदा और हैदराबाद की ठोस शुरुआत, ऐसा रहा पहले दिन का खेल घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2024: हिमांशु राणा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया, जानिए  आंकड़े  हरियाणा क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 सीरीज: डेविड वार्नर का वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: राजकोट में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: अपने पहले टेस्ट शतक से चूके डेविड बेडिंघम, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 281 रन से दी मात,  ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023, फाइनल: हरियाणा ने राजस्थान को हराकर पहली बार जीता खिताब विजय हजारे ट्रॉफी
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023, फाइनल: हर्षल पटेल और सुमित कुमार ने लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  विजय हजारे ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: 5 जनवरी से शुरू होगा अगला सीजन, जानिए इससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी रणजी ट्रॉफी
    राहुल सिंह गहलौत ने जड़ा रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक,  जानिए रिकॉर्ड्स  रणजी ट्रॉफी

    करुण नायर

    IPL 2023: ऐसे प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला खेलने का मौका, बेंच पर गुजारा पूरा सीजन  इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर अगले घरेलू क्रिकेट सत्र में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे  क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: करुण नायर ने लगाया लिस्ट-A करियर का 13वां अर्धशतक विजय हजारे ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025