NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुंबई और विदर्भ के बीच होगा फाइनल मैच, जानिए सभी अहम बातें
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुंबई और विदर्भ के बीच होगा फाइनल मैच, जानिए सभी अहम बातें
    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में फाइनल खेलेगी मुंबई (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुंबई और विदर्भ के बीच होगा फाइनल मैच, जानिए सभी अहम बातें

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 07, 2024
    08:21 am

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आगामी 10 मार्च से विदर्भ क्रिकेट टीम और मुंबई क्रिकेट टीम के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

    सेमीफाइनल मुकाबलों में विदर्भ ने मध्य प्रदेश को जबकि मुंबई ने तमिलनाडु को हराने में सफलता हासिल की है।

    अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होना है।

    आइए फाइनल से जुड़ी सभी अहम जानकारी के बारे में जानते हैं।

    सेमीफाइनल

    शानदार रहा मुंबई का प्रदर्शन 

    ग्रुप-B से मुंबई क्रिकेट टीम ने 37 अंको के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

    मुंबई ने अपने 5 मैच जीते और सिर्फ उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपनी इकलौती हार झेली, जबकि छत्तीसगढ़ के विरुद्ध ड्रॉ खेला था।

    क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने बड़ौदा क्रिकेट टीम के खिलाफ ड्रॉ खेला। पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली मुंबई की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

    सेमीफाइनल

    मुंबई ने पारी और 70 रन से जीता सेमीफाइनल मैच 

    सेमीफाइनल में तमिलनाडु की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

    जवाब में शार्दुल ठाकुर (109) के शतक की मदद से मुंबई ने पहली पारी में 378 रन बना दिए। तनुश कोटियन ने भी मुंबई के लिए 89 रन की पारी खेली।

    तमिलनाडु की दूसरी पारी बाबा इंद्रजीत (70) के अर्धशतक के बावजूद 162 रन पर ही ढेर हो गई। दूसरी पारी के दौरान शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

    विदर्भ

    ऐसा रहा विदर्भ का सफर 

    विदर्भ ने एलीट ग्रुप-A से शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल जगह बनाई थी। विदर्भ ने अपने शुरुआती 7 में से 5 मैच जीते और 1 मैच उनका ड्रॉ रहा था। इस बीच उन्हें सिर्फ सौराष्ट्र के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

    सातवें दौर के समापन के बाद विदर्भ के 33 अंक रहे थे।

    इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कर्नाटक क्रिकेट टीम को 127 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

    सेमीफाइनल

    रोचक सेमीफाइनल में जीता विदर्भ 

    पहली पारी में विदर्भ की पूरी टीम 56.4 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आवेश खान ने मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

    जवाब में हिमांशु मंत्री की शतक (126) के मदद से मध्य प्रदेश ने 252 रन बना दिए।

    पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली विदर्भ ने यश राठौड़ के शतक (141) की बदौलत दूसरी पारी में 402 रन बनाए।

    मध्य प्रदेश अपनी दूसरी पारी में 258 रन ही बना सका।

    बल्लेबाज

    फाइनल में इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

    विदर्भ के करुण नायर ने इस सीजन में 9 मैचों में 41.06 की औसत के साथ 616 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं। उनके साथी बल्लेबाज ध्रुव शोर ने 36.6 की औसत के साथ 549 रन बनाए हैं।

    विदर्भ के अक्षय वाडेकर (530) और अथर्व तायडे (529) भी 500 से अधिक रन बना चुके हैं।

    मुंबई से भूपेन लालवानी ने 41 की औसत से 533 रन बनाए हैं। तनुश कोटियन ने 481 रन बनाए हैं।

    गेंदबाज

    इन गेंदबाजों पर होंगी निगाहें 

    विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे 17.37 की औसत से 40 विकेट लिए हैं।

    उनकी टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे ने 19.45 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं। अनुभवी उमेश यादव ने 27 विकेट लिए हैं।

    मुंबई से तेज गेंदबाज मोहित अवस्थी ने 8 टेस्ट में 15.74 की औसत के साथ 35 विकेट लिए हैं। मुलानी ने 24.35 की औसत के साथ 31 विकेट अपने नाम किए हैं।

    इतिहास

    अपना 42वां खिताब जीतना चाहेगा मुंबई 

    रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई अपना 48वां फाइनल मैच खेलेगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने 41 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। आखिरी बार मुंबई 2015-16 में विजेता बनी थी।

    विदर्भ के पास तीसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा। अब तक विदर्भ ने 2 फाइनल खेले हैं और दोनों बार (2017-18 और 2018-19) जीत दर्ज की है।

    यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब एक राज्य की दोनों टीमें फाइनल में पहुंची हैं।

    पोल

    क्या मुंबई को हराकर अपना तीसरा खिताब जीत पाएगी विदर्भ की टीम?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    मुंबई क्रिकेट टीम
    विदर्भ क्रिकेट टीम
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी
    टाटा ने अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोका, जानिए क्या बताया कारण  टाटा मोटर्स
    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर
    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: हरियाणा और सर्विसेज ने जीते अपने-अपने मैच, ऐसा रहा तीसरा दिन घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: पृथ्वी शॉ ने पूरे किए अपने 4,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए उनके आंकड़े पृथ्वी शॉ
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: कुलवंत खेजरोलिया ने लगातार 4 गेंदों में लिए विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: आकाश पांडे ने गोवा के खिलाफ पारी में लिए 9 विकेट, जानिए आंकड़े घरेलू क्रिकेट

    मुंबई क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान क्रिकेट समाचार
    2021-22 सीजन के लिए मुंबई के कोच बने अमोल मजूमदार क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार

    विदर्भ क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी: अथर्व तायडे ने लगाया करियर का पहला फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी
    दिल्ली के ध्रुव शौरी इस सीजन में विदर्भ के लिए खेलेंगे, VCA अध्यक्ष ने की पुष्टि  घरेलू क्रिकेट
    करुण नायर अगले घरेलू क्रिकेट सत्र में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे  करुण नायर
    रणजी ट्रॉफी 2024: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 18वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: पार्थ भुत ने पारी में लिए 7 विकेट, सौराष्ट्र को दिलाई जीत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: पृथ्वी शॉ ने शतक के साथ की दमदार वापसी, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्राॅफी: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का छठा शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025