NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2023-24: जानिए सर्वाधिक रन, विकेट और टूर्नामेंट के अन्य अहम आंकड़े
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: जानिए सर्वाधिक रन, विकेट और टूर्नामेंट के अन्य अहम आंकड़े
    मुंबई ने फाइनल में विदर्भ को दी शिकस्त (तस्वीर: एक्स/@karhacter)

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: जानिए सर्वाधिक रन, विकेट और टूर्नामेंट के अन्य अहम आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 14, 2024
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल मुकाबले में मुंबई क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट टीम को 169 रन से हराते हुए रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया।

    जीत के लिए मिले 538 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ अपनी दूसरी पारी में कप्तान अक्षय वाडकर के शतक (102) के बावजूद 368 रन ही बना सकी।

    विदर्भ अपना तीसरा खिताब जीतने से चूक गई।

    आइए इस सीजन के प्रमुख आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    रोचक रहा फाइनल मुकाबला 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, जिसमें शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पारी सिर्फ 105 रन पर ही सिमट गई।

    मजबूत बढ़त हासिल करने वाली मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में मुशीर खान (136), अजिंक्य रहाणे (73) और श्रेयस अय्यर (95) की पारियों की बदौलत 418 रन बनाए।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ से अक्षय वाडकर ने शतक लगाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    सर्वाधिक

    इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन 

    आंध्र प्रदेश के रिकी भुई सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 8 मैचों की 13 पारियों में 75.16 की औसत के साथ 902 रन बनाए।

    केरल के सचिन बेबी ने 7 मैचों में 83 की औसत से 830 रन अपने नाम किए।

    इनके बाद सूची में सौराष्ट्र के चेतेश्वर पुजारा (829), तमिलनाडु के नारायण जगदीशन (816) और बड़ौदा के शाश्वत रावत (784) रहे। इस सीजन में भुई, रावत और बेबी ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 4 शतक लगाए।

    विकेट

    इन गेंदबाजों ने चटकाए सर्वाधिक विकेट 

    तमिलनाडु क्रिकेट टीम के कप्तान साई किशोर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों में 18.52 की औसत के साथ सर्वाधिक 53 विकेट लिए।

    उनके साथी खिलाड़ी अजित राम, पुडुचेरी के गौरव यादव, मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय, सौराष्ट्र के धर्मेंद्रसिंह जडेजा, बड़ौदा के भार्गव भट्ट और महाराष्ट्र के हितेश वालुंज ने 41-41 विकेट लिए।

    विदर्भ के आदित्य सरवटे ने 10 मैचों में 18.87 की औसत से 40 विकेट चटकाए।

    तनुश कोटियन

    तनुश कोटियान बने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'

    मुंबई को खिताब जिताने में तनुश कोटियान की अहम भूमिका रही। इस ऑलराउंडर ने इस सीजन में 16.96 की औसत के साथ 29 विकेट लिए। उन्होंने फाइनल मैच में कुल 7 विकेट चटकाए।

    बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 41.83 की औसत के साथ 502 रन बनाए। वह 2023-24 सीजन में मुंबई से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

    जोरदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।

    मुंबई

    मुंबई ने 42वीं बार जीता खिताब

    रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई ने अपना 48वां फाइनल खेलते हुए 42वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

    इससे पहले आखिरी बार मुंबई 2015-16 में विजेता बनी थी।

    दूसरी तरफ विदर्भ की टीम तीसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। इससे पहले तक विदर्भ ने 2 फाइनल खेले थे और दोनों बार (2017-18 और 2018-19) जीत दर्ज की थी।

    मुंबई के बाद कर्नाटक क्रिकेट टीम ने 8 बार खिताब जीता है।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    इस सीजन में बने ये अन्य रिकॉर्ड्स

    भुई अब आंध्र प्रदेश से रणजी के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने अमोल मजूमदार (868 रन, 2012-13) के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।

    पुजारा ने तीसरी बार किसी सीजन में 800 रन पूरे किए। इससे पहले 2007-08 में उन्होंने 73.36 की औसत के साथ 807 रन बनाए थे। उसके बाद 2008-09 सीजन में उन्होंने 906 रन बनाए थे।

    19 वर्षीय मुशीर खान मुंबई के लिए फाइनल मुकाबले में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने।

    शतक

    मुंबई के नंबर-10 और नंबर-11 के बल्लेबाजों ने लगाए शतक  

    बड़ौदा के खिलाफ दूसरे क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में मुंबई की दूसरी पारी में कोटियान (120*) और तुषार देशपांडे (123) ने शतक लगाए।

    ये पारियां इसलिए भी ऐतिहासिक रही, क्योंकि ये नंबर-10 और 11 के बल्लेबाजों से खेली गई। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ही पारी में शतक बनाने वाली नंबर 10 और नंबर 11 की सिर्फ दूसरी जोड़ी बन गई थी।

    इससे पहले नंबर-10 और नंबर-11 के बल्लेबाजों द्वारा शतक लगाने वाली जोड़ी चंदू सरवटे और शुते बनर्जी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट के आंकड़े
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    बिल गेट्स अपनी 17,000 अरब रुपये की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अफ्रीका को क्यों दान देंगे? बिल गेट्स
    दिल्ली में लगे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'वांटेड' पोस्टर, इस दूतावास का कर्मचारी निकला दोषी बेंजामिन नेतन्याहू
    कौन थीं पाकिस्तानी टिक-टॉक स्टार सना यूसुफ, जिन्हें घर में घुसकर मारी गई गोली?  पाकिस्तान समाचार
    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: यश ढुल ने इस सीजन में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े यश ढुल
    रणजी ट्रॉफी 2024: बंगाल और सौराष्ट्र ने दर्ज की बड़ी जीत, ऐसा रहा दिन का खेल क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: रेलवे ने त्रिपुरा को हराते हुए रचा इतिहास, हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य रेलवे क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: प्रियम गर्ग ने इस सीजन में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े प्रियम गर्ग

    क्रिकेट के आंकड़े

    घरेलू क्रिकेट: जलज सक्सेना 600 विकेट और 9,000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने घरेलू क्रिकेट
    भारत बनाम अफगानिस्तान: टी-20 क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    रोहित शर्मा 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत का IPL में खेलना मुश्किल, दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं बनाया टीम का हिस्सा- रिपोर्ट ऋषभ पंत
    भारत बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2024: राहुल तेवतिया ने जड़ा अपने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: जलज सक्सेना ने बंगाल के खिलाफ पारी में लिए 9 विकेट, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: आयुष बदोनी ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: हरियाणा और सर्विसेज ने जीते अपने-अपने मैच, ऐसा रहा तीसरा दिन रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025