NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रमीज राजा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी, नजम सेठी संभालेंगे कमान
    खेलकूद

    रमीज राजा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी, नजम सेठी संभालेंगे कमान

    रमीज राजा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी, नजम सेठी संभालेंगे कमान
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 21, 2022, 06:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रमीज राजा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी, नजम सेठी संभालेंगे कमान
    रमीज को बर्खास्त किया गया (तस्वीर: ट्विटर/TheRealPCBMedia)

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन को रमीज राजा को बर्खास्त कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमीज की जगह नजम सेठी को नया चेयरमैन बनाया गया है। रमीज को पिछले साल सीधे इस पद के लिए नामांकित किया गया था और वह इस पद पर पहुंचने वाले चौथे टेस्ट क्रिकेटर बने थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    रमीज ने किया PCB के साथ दूसरा कार्यकाल

    रमीज का PCB के साथ यह दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले उन्होंने 2003 और 2004 के बीच CEO के रूप में कार्य किया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2004 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसके आयोजन में रमीज सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रमीज ने PCB को पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय अनुबंध लाने में मदद की थी।

    रमीज का अंतरराष्ट्रीय करियर कैसा रहा है?

    रमीज ने 1984 से 1997 तक एक खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 198 वनडे मैचों में 32.09 की औसत से 5,841 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने नौ शतक और 31 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने 57 टेस्ट में 31.83 की औसत से 2,833 रन बनाए। रमिज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए थे। उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में 9,490 रन अपने नाम किए थे।

    फिर से अध्यक्ष बने नजम सेठी

    ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नजम सेठी को नए PCB अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। सेठी पहले भी इस भूमिका को निभा चुके हैं। बता दें कि सेठी को आखिरी बार 2017 में इस पद के लिए नियुक्त किया गया था। एक साल बाद एहसान मनी ने उनकी जगह पर यह पदभार संभाल लिया था।

    इमरान के प्रधानमंत्री रहते रमीज बने थे PCB के मुखिया

    एजाज बट, जावेद बुर्की और अब्दुल हफीज कारदार के बाद रमीज इस शीर्ष पद पर काबिज होने वाले चौथे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बने थे। तत्कालीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नामित होने के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी मिली थी। रमीज के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान इस साल खेले गए टी-20 विश्व कप में उपविजेता रहा था। एशिया कप 2022 के फाइनल में भी पाकिस्तान को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं, हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    भारत में विश्व कप जीतना BCCI पर सबसे बड़ा तमाचा होगा- शाहिद अफरीदी BCCI
    बाबर आजम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने  बाबर आजम
    चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया टी-20 करियर का पहला शतक, वनडे टीम में मिला मौका न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20: बाबर ने रचा इतिहास, कप्तान के रूप में 3 शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने  बाबर आजम

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कसी कमर, जमकर बहाया पसीना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    वनडे विश्वकप 2023 के लिए भारत का दौरा करने को तैयार हुआ पाकिस्तान- रिपोर्ट  BCCI
    BCCI ने पाकिस्तान के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को किया खारिज BCCI
    एशिया कप 2023: श्रीलंका, बांग्लादेश ने किया पाकिस्तान के हाइब्रिड प्रस्ताव का समर्थन- रिपोर्ट एशिया कप क्रिकेट
    ICC के नए रेवेन्यू मॉडल से BCCI को पहुंचना है बड़ा फायदा, PCB ने जताई नाराजगी  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023