
IPL इतिहास में रनों के लिहाज से राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी हार पर एक नजर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में राजस्थान रॉयल्स (RR) की कई शानदार जीत रही हैं, लेकिन कुछ हारें टीम के लिए बेहद निराशाजनक रही हैं।
इनमें से एक हार IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ आई, जब RR को 100 रन से शिकस्त मिली।
रनों के लिहाज से ये उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैच ने टीम के खिलाड़ियों की कमजोरियों को उजागर किया है।
ऐसे में आइए उनकी सबसे बड़ी हारों पर नजर डाल लेते हैं।
#1
IPL 2023 में RCB के खिलाफ 112 रन की हार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने RR को IPL 2023 में जयपुर के मैदान पर 112 रनों से हराया था।
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, RR का 7वें ओवर तक स्कोर 6/31 का था, जिसमें दोनों सलामी बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे।
वेन पार्नेल ने RCB के लिए 3/10 के आंकड़े दर्ज किए थे, जबकि माइकल ब्रेसवेल और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर RR को महज 59 रन पर ढेर कर दिया था।
#2
IPL 2025 में MI के खिलाफ 100 रन की हार
RR को रनों के हिसाब से दूसरी बड़ी हार (100 रन) IPL 2025 के 50वें मैच में MI के खिलाफ मिली। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने अर्धशतकों के साथ मजबूत आधार तैयार किया।
इसके बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 217/2 के स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में RR की टीम बुरी तरह से बिखर गई। कर्ण शर्मा (3/23) और ट्रेंट बोल्ट (3/28) ने मिलकर 6 विकेट झटके और RR को 117 रन पर सिमटने पर मजबूर किया।
#3
IPL 2021 में KKR के खिलाफ 86 रन की हार
IPL 2008 के चैंपियन RR को 2021 संस्करण के 54वें मैच में रनों के हिसाब से अपनी तीसरी सबसे बड़ी हार (86 रन) का सामना करना पड़ा था।
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RR का शीर्षक्रम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की घातक गेंदबाजी के सामने बुरी तरह ढह गया।
हालांकि, राहुल तेवतिया ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके बावजूद RR की टीम 85 रन ही बना पाई। शिवम मावी ने 4/21 के आंकड़े दर्ज किए।
#4
IPL 2009 में RCB के खिलाफ 75 रन की हार
IPL 2009 में RR को RCB के खिलाफ 75 रन से हार मिली थी, जो उनके लिए रनों के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी हार है।
134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RR का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से ढह गया था और केवल 3 बल्लेबाज ही 2 अंकों तक पहुंच पाए थे।
उस समय अनिल कुंबले ने 3.1 ओवर में 5/5 के आंकड़े दर्ज किए थे। RR की पूरी टीम 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी।