Loading...
टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के नए कप्तान बने रहमत शाह 
रहमत शाह अफगानिस्तान के नए कप्तान बनाए गए हैं (फाइल तस्वीर)

टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के नए कप्तान बने रहमत शाह 

Jul 22, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

रहमत शाह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इसका ऐलान किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के एक दिन पहले कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया है। शाहिदी ने 2022 की शुरुआत में अफगानिस्तान की कमान संभाली थी। अब रहमत को टेस्ट और वनडे टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी।

फैसला

इस कारण शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी 

वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए शाहिदी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।

ACB ने उनके कार्यकाल में टीम के लिए दिए गए योगदान, मेहनत और नेतृत्व की सराहना की है।

बोर्ड ने कहा कि शाहिदी ने कप्तान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

बोर्ड ने रहमत को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उनके साथ मिलकर आगे काम करने को उत्साहित हैं।

उपकप्तान

रहमानुल्लाह गुरबाज बने टीम के उपकप्तान

रहमत को कप्तानी सौंपा जाना उनके लिए स्वाभाविक कदम माना जा रहा है, क्योंकि वह मई 2021 से अफगानिस्तान टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे।

उसी समय शाहिदी को टीम की कमान दी गई थी।

रहमत टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अब टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है रहमत का टेस्ट और वनडे करियर 

रहमत ने अफगानिस्तन के लिए 12 टेस्ट खेले हैं और इसकी 23 पारियों में 45.34 की औसत के साथ 1,043 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन है।

वनडे में उन्होंने 128 मुकाबले खेले हैं और इसकी 123 पारियों में 35.22 की औसत से 4,121 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रन है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

कप्तान के तौर पर ऐसा रहा था शाहिदी का प्रदर्शन 

शाहिदी ने 2022 से 2026 तक 55 मुकाबलों में कप्तानी की। इस दौरान उनकी टीम को 27 मैच में जीत मिली। वहीं, 25 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। 3 मैच में नतीजा नहीं निकल पाया। शाहिदी का जीत प्रतिशत 49.09 का रहा।

ADVERTISEMENT