आर प्रगनानंदा ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने
क्या है खबर?
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंदा ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने डाइचमैन ब्योर्विका में खेले गए 10वें और अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराया। इस जीत के साथ प्रगनानंदा 18 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर रहे। उन्होंने अमेरिका के वेस्ली सो को एक अंक से पीछे छोड़ा। प्रगनानंदा इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
जीत
प्रगनानंदा का ऐसा रहा सफर
20 वर्षीय प्रगनानंदा ने लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतकर नॉर्वे शतरंज 2026 में शीर्ष स्थान हासिल किया।
खिताब की दौड़ में उनके लिए राह तब आसान हुई, जब अमेरिका के वेस्ली सो और फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा का मुकाबला ड्रॉ रहा।
इससे दोनों खिलाड़ियों की चैंपियन बनने की उम्मीदों को झटका लगा।
हालांकि, सो ने आर्मागेडन मुकाबला जीतकर 17 अंक के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया।
इससे पहले प्रगनानंदा ने डी. गुकेश को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था।
दूसरा
प्रगनानंदा ने कही ये बात
प्रगनानंदा का यह नॉर्वे शतरंज में दूसरा अभियान रहा और उनका प्रदर्शन यादगार बन गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 बार विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल शतरंज में हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
खिताब जीतने के बाद उन्होंने बताया कि पूरे सफर में उन्हें अपनी मां से प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा कि 1 जून को अलिरेजा के मुकाबले से पहले उनकी मां ने कहा था कि नया महीना है, अच्छा खेलोगे। इसके बाद उन्होंने लगातार चार मैच जीता।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें जीत के बाद का वीडियो
Pragg couldn’t realize that he won Norway Chess 2026! 🤯🏆
— Norway Chess (@NorwayChess) June 5, 2026
Congratulations, Pragg! 🥳🔥 #NorwayChess pic.twitter.com/B7un878N6h