Page Loader
IPL 2024: RCB नीलामी में सर्वाधिक रकम लेकर उतरेगी, जानिए अन्य टीमों के पर्स का हाल
RCB के पर्स में हैं 40.75 करोड़ रुपये (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

IPL 2024: RCB नीलामी में सर्वाधिक रकम लेकर उतरेगी, जानिए अन्य टीमों के पर्स का हाल

Nov 26, 2023
07:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए रिटेंशन की समय सीमा रविवार (26 नवंबर) को खत्म हो गई। सभी टीमों ने बाहर किए गए और बरकरार रखे खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। अब दुबई में 19 दिसंबर को नीलामी होगी। नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) सबसे ज्यादा पर्स (40.75 करोड़) लेकर उतरेगी। फ्रेंचाइजी ने आज 11 खिलाड़ियों को बाहर किया है। बता दें, एक टीम में कम से कम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं।

पर्स

किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा?

अन्य फ्रेंचाइजी के पर्स की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 34 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स के पर्स में 32.7 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स के पर्स में करीब 31 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स के पर्स में 29.1 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 28.95 करोड़, मुंबई इंडियंस के पर्स में 15.25 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 14.5 करोड़, लखनऊ सुपरजायंट्स के पर्स में 13.9 करोड़ और गुजरात टाइटंस के पर्स में 13.85 करोड़ रुपये हैं।

खिताब

चेन्नई और मुंबई ने जीते 5-5 खिताब

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जीते हैं। मुंबई इंडियंस (MI) भी रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) बनी है। इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स (2012, 2014) ने 2 और राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और गुजरात टाइटंस (2022) ने 1-1 बार खिताब जीता है।