NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी  
    अगली खबर
    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी  
    पंजाब ने बनाया बड़ा स्कोर (तस्वीर:@/IPL)

    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी  

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 22, 2023
    09:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण के 31वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214/8 रन का स्कोर बनाया है।

    PBKS की ओर से सैम कर्रन ने अर्धशतकीय (55) पारी खेली है। उनके अलावा हरप्रीत सिंह भाटिया ने 41 रन बनाए।

    MI की ओर से गेंदबाजी में पीयूष चावला और कैमरून ग्रीन ने 2-2 सफलताएं हासिल की।

    आइए PBKS की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पॉवरप्ले 

    पॉवरप्ले में पंजाब ने बनाए 58 रन 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS को 18 के टीम स्कोर पर पहला झटका लग गया।

    पारी की शुरुआत करने आए मैथ्यू शार्ट सिर्फ 11 रन बनाकर कैमरून ग्रीन की गेंद पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए।

    इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और अथर्व ने पॉवरप्ले का अच्छा फायदा उठाया। विशेषकर प्रभसिमरन ने आक्रामक बल्लेबाजी की।

    इसकी बदौलत PBKS ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना दिए।

    बल्लेबाजी 

    मिडिल ओवर्स में PBKS ने गंवाए विकेट 

    पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद PBKS के बल्लेबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट खोए। प्रभसिमरन बड़ी पारी नहीं खेल सके और 17 गेंदों में 26 रन बनाकर 65 के स्कोर पर आउट हुए।

    इंग्लिश बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन भी महज 10 रन बनाकर आउट हो गए।

    युवा बल्लेबाज अथर्व भी 17 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    15 ओवर की समाप्ति के बाद PBKS ने 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए।

    कर्रन 

    भाटिया और कर्रन ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया 

    जब PBKS मुश्किल घड़ी में नजर आ रही थी, तब कप्तान कर्रन ने मोर्चा संभाला।

    उन्हें हरप्रीत सिंह भाटिया का अच्छा साथ मिला। इस जोड़ी ने पांचवे विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी करके टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।

    बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे भाटिया 28 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। कर्रन ने 29 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल रहे।

    गेंदबाजी 

    ऐसी रही MI की गेंदबाजी 

    अर्जुन तेंदुलकर महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवरों में 48 रन देते हुए सिर्फ 1 विकेट लिया। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 31 रन लुटाए थे।

    ग्रीन ने अपने 4 ओवरों में 41 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल किए।

    अनुभवी चावला ने अपने 3 ओवरों में 15 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए।

    ऋतिक शौकीन ने अपने 3 ओवर में बिना विकेट लिए 24 रन दिए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 42 रन खर्च किए।

    जानकारी

    जितेश ने खेली आक्रामक पारी 

    आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए जितेश शर्मा ने अपनी शुरुआती 3 गेंदों में छक्के जड़कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 7 गेंदों में 4 छक्कों की बदौलत 25 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब किंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: PBKS ने RR को दिया 198 रन का लक्ष्य, प्रभसिमरन-धवन की उम्दा पारी इंडियन प्रीमियर लीग
    शिखर धवन ने IPL में 50वीं बार बनाया 50+ का स्कोर, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने RR को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: नाथन एलिस ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: IPL 2023: LSG के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान सरकार
    RR बनाम LSG: काइल मेयर्स ने IPL में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: LSG ने RR को दिया 155 रन का लक्ष्य, मेयर्स ने खेली जुझारू पारी राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: कौन है नवीन उल हक, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया डेब्यू?  IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: DC बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम LSG: आवेश खान ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  आवेश खान
    IPL 2023: DC बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: विराट कोहली को नियमों का उल्लघंन करना पड़ा भारी, लगा जुर्माना  विराट कोहली
    इन शानदार आंकड़ों के कारण हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव को विजडन ने दिया सम्मान  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान  IPL 2023
    IPL 2023: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025