Page Loader
प्रियांक पांचाल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर से लिया संन्यास
पांचाल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर से लिया संन्यास (तस्वीर: एक्स/@PKpanchal09)

प्रियांक पांचाल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर से लिया संन्यास

May 26, 2025
06:08 pm

क्या है खबर?

गुजरात क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे प्रियांक पांचाल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर से संन्यास ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने अपने बेमिसाल प्रथम श्रेणी करियर में 8,500 से अधिक रन बनाए थे। घरेलू क्रिकेट में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेल पाए। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गुजरात की कप्तानी भी की है। आइए उनके करियर के बारे में जानते हैं।

पोस्ट 

पांचाल ने संन्यास की जानकारी दी   

पांचला ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं, प्रियांक पांचाल, तत्काल प्रभाव से प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूँ। यह एक भावनात्मक क्षण है। यह एक ऐसा क्षण है जो मुझे बहुत कृतज्ञता से भर देता है।' गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने पांचाल को उनके शानदार क्रिकेट सफर के लिए बधाई दी। उन्होंने डेढ़ दशक से लम्बे करियर में गुजरात का ही प्रतिनिधित्व किया था। वह आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2025 में खेले थे।

ट्विटर पोस्ट

पांचाल ने एक्स पर किया पोस्ट

आंकड़े 

बेमिसाल रहा पांचाल का प्रथम श्रेणी करियर 

दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांक ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 127 मैच खेले, जिसमें 207 पारियों में उन्होंने 45.1 की औसत से 8,856 रन बनाए। वह 29 शतक के अलावा अब तक 34 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। प्रथम श्रेणी करियर में उनका उच्चतम स्कोर 314* रन का है। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 16 विकेट लिए थे। वह दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं।

आंकड़े 

ऐसा है पांचाल का लिस्ट-A करियर 

पांचाल ने अपने लिस्ट-A करियर में 97 मैच खेले, जिसमें 40.80 की औसत और 80.65 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,672 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 136 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक और 21 अर्धशतक लगाए। उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 59 मैच खेले, जिसमें 28.71 की औसत और 128.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,522 रन बनाए, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं।