NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव
    अगली खबर
    इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव
    जल्द ही इंग्लैंड जा सकते हैं शॉ और सूर्यकुमार

    इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 24, 2021
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, लेकिन जल्द ही ये खिलाड़ी इंग्लैंड में दिखाई दे सकते हैं। दरअसल इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से गुजर रही है।

    क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनकर्ता समिति ने शॉ और यादव के नाम पर मुहर लगा दी है और जल्द ही ये खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाले हैं।

    समस्या

    इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरु होने से पहले ही चोटिल हो चुके हैं तीन खिलाड़ी

    टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद पता चला था कि शुभमन गिल चोटिल हैं। उनके विकल्प की मांग को बोर्ड ने ठुकरा दिया था और हाल ही में गिल वापस भारत लौटे हैं।

    सेलेक्ट काउंटी इलेवन के लिए अभ्यास मैच में खेलते समय आवेश खान और वाशिंग्टन सुंदर भी चोटिल हो गए थे। दोनों खिलाड़ियों की अंगुली में चोट लगी है और वे पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं।

    श्रीलंका

    फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए मौजूद रहेंगे शॉ और सूर्यकुमार

    शॉ और सूर्यकुमार रविवार से शुरु हो रही श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं और शनिवार की सुबह तक श्रीलंका में मौजूद खिलाड़ियों को इस बात की भनक भी नहीं लगी थी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार टीम मैनेजमेंट की तरफ से तीन खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेजने की गुजारिश की गई थी, लेकिन अब तक तीसरे खिलाड़ी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    प्रदर्शन

    श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा रहा था दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

    शॉ और सूर्यकुमार को यदि श्रीलंका से सीधे भेजा जाता है तो उनका बबल टू बबल ट्रांसफर कराया जा सकता है। यदि ऐसा नहीं होता है तो ये खिलाड़ी इंग्लैंड में 14 दिन के क्वारंटाइन में रहेंगे।

    दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। सूर्यकुमार डेब्यू वनडे सीरीज में ही मैन ऑफ द सीरीज बने थे।

    अभिमन्यु ईश्वरन

    स्टैंडबाई ओपनर के तौर पर इंग्लैंड में मौजूद हैं ईश्वरन

    बंगाल के लिए खेलने वाले 25 वर्षीय ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन इंग्लैंड गई टीम में स्टैंडबाई के रूप में शामिल हैं। ईश्वरन के पास 64 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव है और उन्होंने 2018-19 सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

    2019-20 सीजन और भारतीय A टीम के साथ दौरों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद ईश्वरन का चयन होना कई लोगों की निगाह में खटक सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    पृथ्वी शॉ

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    पहले टी-20 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 31 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं चोटिल आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: वनडे में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कड़ी टक्कर भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: पहले वनडे का प्रीव्यू, ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम भारत: श्रीलंका दौरे पर ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन शिखर धवन
    श्रीलंका बनाम भारत: बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के बाद श्रीलंका के डाटा एनालिस्ट भी कोरोना पॉजिटिव क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका बनाम भारत: कोरोना मामले आने के बाद रिशेड्यूल हो सकती है लिमिटेड ओवर्स सीरीज क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका बनाम भारत: सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, अब 18 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार

    पृथ्वी शॉ

    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    चोट के बाद मैदान पर पृथ्वी शॉ की वापसी, टी-20 में मचाएंगे धमाल मुंबई
    इस युवा भारतीय खिलाड़ी में ब्रायन लारा को दिखती है 'मुल्तान के सुल्तान' सहवाग की झलक क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम में इन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025