NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में बतौर कप्तान सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर
    अगली खबर
    IPL में बतौर कप्तान सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर
    IPL में बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीते हैं सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार

    IPL में बतौर कप्तान सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 15, 2025
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया।

    CSK की इस जीत में महेंद्र सिंह धोनी (26*) की महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार से नवाजा गया। यह बतौर कप्तान उनका 18वां 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार रहा है।

    ऐसे में आइए IPL इतिहास में बतौर कप्तान सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    धोनी - 18

    इस सूची में CSK के कप्तान धोनी पहले पायदान पर हैं। उन्होंने IPL के 228 मैचों (CSK और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए) में कप्तानी की है, जिसमें से 134 मैचों में उनकी टीम जीती है और 91 में हारी है।

    इस दौरान उन्होंने 39.72 की औसत और 137.46 की स्ट्राइक रेट से 4,687 रन अपने नाम किए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 18 मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार भी अपने नाम किया है।

    #2

    रोहित शर्मा - 13

    इस सूची में दूसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने IPL इतिहास में 13 बार बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन कर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार अपने नाम किया है।

    उन्होंने साल 2013 से 2023 के बीच 158 मैचों में MI की कप्तानी की थी, जिनमें से टीम को 87 में जीत और 67 में हार का सामना करना पड़ा था।

    उन्होंने बतौर कप्तान 28.07 की औसत से 3,986 रन अपने नाम किए हैं।

    #3

    गौतम गंभीर - 13

    इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने भी IPL में 13 बार बतौर कप्तान 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार अपने नाम किया है।

    उन्होंने साल 2009 से 2018 के बीच 129 मैचों (दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स) में कप्तानी की थी, जिनमें से टीम को 71 में जीत और 57 में हार मिली थी।

    उन्होंने बतौर कप्तान 31.13 की औसत से 3,518 रन भी अपने नाम किए हैं।

    #4

    विराट कोहली - 11

    इस सूची में चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने IPL इतिहास में 11 बार बतौर कप्तान 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार अपने नाम किया है।

    उन्होंने साल 2011 से 2023 के बीच 143 मैचों में RCB की कप्तानी की थी, जिनमें से टीम को 66 में जीत और 70 में हार का सामना करना पड़ा था।

    उन्होंने बतौर कप्तान 41.96 की औसत से 4,994 रन अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: SRH और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: SRH बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL इतिहास में एक ही मैदान पर सर्वाधिक हार झेलने वाली टीमों पर नजर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी करते ही बनाए ये अहम रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025: CSK और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL 2025: DC ने CSK को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने CSK को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025

    महेंद्र सिंह धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी ने बैडमिंटन में भी दिखाया कौशल, वायरल हो रहा है वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो  विराट कोहली
    थलापति विजय की 'GOAT' में नजर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, निर्देशक ने दिया संकेत थलापति विजय
    थलापति विजय की 'GOAT' में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, उत्साहित हुए प्रशंसक थलापति विजय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025