भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का टी-20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 6 अक्टूबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो जाएगी।
सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला 9 अक्टूबर और आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे। संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है।
इस बीच आइए जानते हैं कि सूर्यकुमार का बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन कैसा रहा है।
प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए हैं सूर्यकुमार
बाग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार अब तक सिर्फ 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल पाए हैं। उन्होंने पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था।
इन दोनों पारियों में भारतीय कप्तान का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।
उन्होंने सिर्फ 18 की औसत से 36 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर केवल 30 रन का रहा है। ऐसे में 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेंगे।
सरजमीं
भारतीय सरजमीं पर कैसे हैं सूर्यकुमार के आंकड़े?
सूर्या ने भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2021 में खेला था।
उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं। इसकी 25 पारियों में 43.04 की औसत से 904 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 168.34 की रही है।
उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 8 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112* रन रहा है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ी उन्हें हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे।
बल्लेबाज
इन देशों के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा रन संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 7 टी-20 मैचों की 7 पारियों में 57.66 की औसत और 175.63 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।
श्रीलंका के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने 8 मैच में 49.42 की औसत से 346 रन बनाए हैं।
करियर
कैसा रहा है सूर्यकुमार का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की रैंकिंग में दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज सूर्यकुमार ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 71 मुकाबले खेले हैं। इसकी 68 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 42.66 की औसत से 2,432 रन बनाए हैं।
उनकी स्ट्राइक रेट 168.65 की रही है। उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा है।