NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / PBKS बनाम RR: शिखर धवन IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
    PBKS बनाम RR: शिखर धवन IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    PBKS बनाम RR: शिखर धवन IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    May 19, 2023 | 08:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    PBKS बनाम RR: शिखर धवन IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
    शिखर धवन ने IPL में 750 चौके लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 66वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में 12 गेंद का सामना किया और 17 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। आइए धवन के IPL आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    धवन IPL के दिग्गज खिलाड़ियों में हैं शामिल 

    धवन IPL में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 6,616 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 750 चौके निकले हैं। चौके लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर हैं। उन्होंने 639 चौके लगाए हैं। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली हैं। उन्होंने 630 चौके जमाए हैं। वह IPL में सबसे ज्यादा (7,162) रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    कैसा रहा है धवन का IPL करियर?

    धवन ने IPL में पहला मुकाबला 19 अप्रैल, 2008 को RR के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 217 मैच खेले हैं और इनमें 35.19 की औसत से 6,616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 127.16 की रही है। उन्होंने अपने IPL करियर में 50 अर्धशतक और 2 शानदार शतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है। धवन ने IPL में 148 छक्के भी लगाए हैं और 28 बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    इस सीजन कैसा रहा है धवन का प्रदर्शन?

    धवन ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 41.44 की औसत से 373 रन बनाए हैं। उन्होंने 261 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान वह एक बार खाता खोले बिना भी आउट हुए हैं। उन्होंने इस सीजन 49 चौके और 12 छक्के जमाए हैं। वह 2 बार नॉटआउट रहे हैं। 3 अर्धशतक के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन का रहा है। हालांकि, पिछले कुछ मैच से वह लय में नजर नहीं आए हैं।

    धवन की कप्तानी नहीं रही कुछ खास

    इस साल PBKS ने धवन को कप्तान बनाया था, लेकिन उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं रही। शुरुआत के कुछ मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। इसके बाद टीम ने जब लय खोई तो वापसी नहीं कर पाई। धवन के कई फैसलों पर सवाल भी खड़े किए गए। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने आखिरी ओवर हरप्रीत बरार को दे दिया था, जबकि अर्शदीप सिंह के ओवर बचे थे। टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिखर धवन
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार
    पंजाब किंग्स

    शिखर धवन

    IPL 2023: प्लेऑफ के लिए RR-PBKS को चाहिए बड़े अंतर से जीत, जानिए जरुरी बातें  IPL 2023
    PBKS बनाम DC: शिखर धवन ने हार को बताया निराशाजनक, कारण भी गिनाए पंजाब किंग्स
    PBKS बनाम DC: शिखर धवन बिना खाता खोले हुए आउट, बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स
    IPL में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले धवन का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: RR ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानिए ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: DC को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और प्लेइंग इलेवन   चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023: RCB की जीत के बाद जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित IPL 2023
    IPL 2023: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए धर्मशाला स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना छठा शतक, जानिए उनके आंकडे़  विराट कोहली

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: जोस बटलर PBKS के खिलाफ जड़ चुके हैं 4 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    PBKS बनाम DC: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 94 रन की पारी, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर  लियाम लिविंगस्टोन
    IPL 2023: DC से हारकर PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  अथर्व तायडे
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023