
PBKS बनाम RCB: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा IPL 2025 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 37वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (61) खेली। यह इस संस्करण में उनका पहला और IPL करियर का 10वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 30 गेंदों में पूरा किया। वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए थे। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही पडिक्कल की पारी और साझेदारी?
158 रन का लक्ष्य लेकर उतरी RCB को पहला झटका 6 रन पर लग गया। फिल सॉल्ट सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी संभाली और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 गेंदों में 103 रन जोड़ दिए। पडिक्कल ने 35 गेंदों का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 174.29 की रही। उन्हें हरप्रीत बरार ने आउट किया।
करियर
पडिक्कल के IPL करियर पर एक नजर
पडिक्कल ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 71 मुकाबले खेले हैं। इसकी 71 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 25.57 की औसत से 1,739 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनकी स्ट्राइक रेट 125.46 की रही। इस संस्करण इस खिलाड़ी ने 7 मुकाबले खेले हैं और 30 की औसत से 180 रन बनाने में सफल रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
पडिक्कल ने कमाल की पारी खेली
𝗥apid. 𝗖omposed. 𝗕rilliant 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
Maiden half-century of the season for Devdutt Padikkal keeps #RCB on track in the chase.
Updates ▶ https://t.co/6htVhCbltp#TATAIPL | #PBKSvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/jBYg2tgj6Y