पत्नी बेकी से तीखी बहस करते दिखे पैट कमिंस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को सिडनी की एक सड़क पर अपनी पत्नी बेकी के साथ तीखी बातचीत करते देखा गया। यह 2018 के बहुचर्चित गेंद से छेड़छाड़ विवाद यानी 'सैंडपेपर गेट' को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के नए खुलासों के बाद कमिंस की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। द ऑस्ट्रेलियन की ओर से जारी वीडियो में दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती दिखी। इसके बाद वे पास की एक इमारत में चले गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Pat Cummins having a spat with his wife after Usman Khawaja rekindled the Sandpapergate scandal.
— Brutal Truth (@sarkarstix) November 12, 2026
Is Cummins' wife asking him to explain why he lied about tampering the ball and then throwing his teammates under the bus?
His marriage seems to be coming apart like a tampered…
कप्तान
सीमित ओवर की सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं कमिंस
कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम कर रहे हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 4 टेस्ट मैचों की तैयारी में जुटे हैं।
इसी बीच, 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है।
ख्वाजा ने दावा किया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के ड्रेसिंग रूम में सभी को इसकी जानकारी थी। पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी उनके दावे का समर्थन किया है।
बयान
कमिंस ने सैंडपेपर गेट के मामले में कही थी ये बात
कमिंस ने इस मामले पर पहले कहा था, "यह काफी पुरानी बात है। उस समय सभी जांच पूरी हो गई थी और हर सवाल का कई बार जवाब दिया जा चुका है। मामला तभी सुलझा लिया गया था। एक समूह के रूप में हम इससे आगे बढ़ चुके हैं। पिछले सालों में हमारी टीम ने जिस तरह एकजुट होकर काम किया और खुद को बेहतर बनाया, उससे हम खुश हैं। ख्वाजा को अपनी बात रखने की पूरी छूट है।"
विवाद
क्या था पूरा मामला?
'सैंडपेपर गेट' घटना मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में हुई थी। मैच के तीसरे दिन कैमरून बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद को रगड़ते हुए कैमरों में कैद किया गया था।
उन्होंने गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग का लाभ दिलाने के लिए ऐसा किया था।
बाद में स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ की बात स्वीकार की, जिसमें वार्नर की मुख्य भूमिका सामने आई थी। इस पर CA ने प्रतिबंध लगाया था।